Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए अपनाएं यह टिप्स
मधुमेह आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है और हर घर में कोई ना कोई व्यक्ति इससे पीड़ित है। जबकि वास्तव में मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जिस पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते हैं। यह एक क्रॉनिक डिसीज है, जिसमें व्यक्ति रक्त में ग्लूकोज को सही तरह से चयापचय नहीं कर पाता है। इस स्थिति में शरीर इंसुलिन के प्रति असंवेदनशील हो जाता है या फिर अपर्याप्त मात्रा में इसका उत्पादन करता है। यह दोनों ही स्थितियां व्यक्ति के लिए हानिकारक हो सकती हैं। इससे दृष्टि हानि, हृदय की समस्याएं, गुर्दे की विफलता और उच्च रक्तचाप जैसी कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि मधुमेह से जुड़ी इन जटिलताओं को कम करने के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाए जाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में ही बता रहे हैं, जो इन कॉम्पलीकेशन को कम करने में आपकी मदद करेंगे-

वजन को नियंत्रण में रखें
अतिरिक्त वजन कम करने से आपको अपने मधुमेह से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिल सकती है। जब आपका वजन सही होता है, तो इससे रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह आपके ग्लूकोज के स्तर में कम उतार-चढ़ाव का कारण बनता है। साथ ही, ओवर वेट ना होने से आपके दिल और गुर्दे पर अनावश्यक रूप से जोर नहीं पड़ता है।

शुगर लेवल पर रखें नजर
अगर आपको डायबिटीज है, तो यह बेहद आवश्यक है कि आप अपने रक्त शर्करा के स्तर पर लगातार नजर बनाए रखें। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर एकदम से बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा और आप कई तरह की कॉम्पलीकेशन से बेहद आसानी से बच जाएगा। अपने शर्करा के स्तर पर भोजन और आहार के प्रभाव को ट्रैक करने के लिए एक डायरी रखें।

समझदारी से करें कार्बोहाइड्रेट का सेवन
डायबिटीज रोगियों के लिए कार्ब्स का सेवन करना बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इसे पूरी तरह से अपनी डाइट से बाहर कर दें। बेहतर होगा कि आप इसे समझदारी से अपनी डाइट में शामिल करें। आप किस तरह के कार्बोहाइड्रेट खा रहे हैं और इसकी मात्रा कितनी है, इस पर एक नजर बनाए रखें। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कौन से आपके लिए अच्छे हैं। मधुमेह को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने के लिए हाई फाइबर कार्ब्स चुनें और कोशिश करें कि उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो।

खुद को रखें एक्टिव
खुद को एक्टिव रखने से व्यक्ति कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आसानी से निपट सकता है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है बल्कि आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। यह तनाव को कम करता है, शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। चलना, नाचना, योग करना, तैरना ये सभी कैलोरी बर्न करने के बेहतरीन विकल्प हैं। यदि आप बहुत सक्रिय नहीं हैं, तो धीमी गति से शुरू करें और अपना एक्सरसाइज रूटीन बनाएं।

लें पर्याप्त नींद
जो लोग रात को ठीक से नहीं सोते हैं, वे अधिक खाना खाते हैं और अधिक वजन बढ़ाते हैं। अपने शरीर को पर्याप्त आराम प्रदान करने के लिए समय पर और पर्याप्त घंटों की नींद लें। जो लोग बेहतर सोते हैं उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। साथ ही, नींद शरीर को खुद की मरम्मत करने में मदद करती है। यदि आपको सोने में परेशानी हो रही है, तो सोने से पहले ध्यान करें या सुखदायक संगीत सुनें। इसे आपको अच्छी नींद आती है।

खुद को रखें तनावमुक्त
तनाव मधुमेह के प्रमुख कारणों में से एक है। बहुत अधिक तनाव रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाता है, जिससे आप अधिक खाते हैं, कम सोते हैं और यह आपके दैनिक जीवन को और भी अधिक कठिन बनाते हैं। ध्यान करना सीखें या खुद को तनाव मुक्त रखने के तरीके खोजें। विभिन्न प्रकार की रिलैक्स टेक्निक को पढ़ें जो आपको तनाव मुक्त करने में मदद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
