Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इस बीमारी से जूझ रहे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण
अमेरिकी गायक और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपने टाइप 1 डायबिटीज का पता चलने से पहले शुरुआती कुछ संकेतों और लक्षणों का एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। निक जोनास को 13 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज का निदान किया गया था।
निक जोनास को 13 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज हो गया था। अपने नए वीडियो में, उन्होंने पहले लक्षणों और फिर डॉयग्नोस के बारे में बताया जो उन्होंने अपने डायग्नोस से पहले दिखाना शुरू हो गये थे।

उन्होंने अपने वीडियो में बताया- "मेरे पास 4 सिग्नल थे कि मैं टाइप 1 डायबिटीज के साथ जी रहा था। अत्यधिक प्यास लगना, वजन कम होना, बार-बार पेशाब आना और चिड़चिड़ापन। इन्हें टाइप 1 डायबिटीज के कॉमन लक्षणों के रूप में पहचाना जा सकता है।

निक के इस वीडियो पोस्ट होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने उन्हें इस यूजफुल बातें बतानें के लिए धन्यवाद दिया। वहीं कई यूजर्स ने अपने टाइप 1 डायबिटीज से निपटने के अपने कुछ अनुभव भी शेयर किए।
उन्होंने बताया, मेरे लिए हमेशा ये कहना था कि "मुझे काम पर वापस जाने दो।" इस तरह मैं इसे स्लो नहीं होने देने के लिए कमिटेड हूं। और ऐसे कई पल रहे हैं जहां ये रहा है। जहां मेरे कठिन दिन रहे हैं। जहां मेरा ब्लड शुगर हाई या लो था और मुझे बस इसका पता लगाना था और आगे बढ़ना था। मैं आभारी हूं कि मेरे पास एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम है।

लक्षण
टाइप 1 डायबिटीज के लक्षण अचानक प्रकट हो सकते हैं और इसमें शामिल हो सकते हैं-
सामान्य से अधिक प्यास लगना
बहुत पेशाब करना
जिन बच्चों ने रात में बिस्तर गीला नहीं किया है, उनका बिस्तर गीला करना
बहुत भूख लगने लगे
बिना कोशिश किए वजन कम होना
चिड़चिड़ापन महसूस होना या अन्य मूड में बदलाव होना
थकान और कमजोरी महसूस होना
धुंधली दृष्टि होना

डॉक्टर को कब दिखाना है
अगर आप अपने या अपने बच्चे में उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण देखते हैं तो अपने स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से बात करें।
(Images courtesy- nick Jonas Instagram)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
