Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
प्याज के सेवन से करें डायबिटीज कंट्रोल, जानें खाने का सही तरीका
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। हां अपने खानपान और स्वास्थ्य जीवनशैली की मदद से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। आज के समय में डायबिटीज जैसी बीमारी ने छोटे छोटे बच्चों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो यह सबसे व्यापक जीवन शैली की बीमारी बन गई है। डायबिटीज एक चयापचय विकार है, जिसके कारण शरीर में ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव होता है। ये समस्या तब होती है जब शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है। शरीर को अपरिवर्तनीय तंत्रिका क्षति से बचाने के लिए उच्च ग्लूकोज स्तर का प्रबंधन करना महत्वपूर्ण है। भोजन सेवन कुछ घंटों के अंदर इस स्तर को काफी कम करके मदद कर सकता है। इस अर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की प्याज आपके डायबिटीज में संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
प्याज में पर्याप्त मात्रा में फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक होता है। जिसके कारण ये चीनी को नियंत्रित करने में मदद कर सकता हैं। डायबिटीज लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। प्याज में एंटिऑक्सीडेंट के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी शामिल होती है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

डायबिटीज में प्याज खाने के फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए फाइबर डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। फाइबर शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है, साथ ही ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। इसलिए प्याज में मौजूद फाइबर की मात्रा डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों का पाचन तंत्र अक्सर बिगड़ा रहता है। ऐसी स्थिति में प्याज का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर बनी रहती है। साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है।
प्याज में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। इसलिए नियमित तौर पर प्याज का सेवन करने से फाइबर के साथ लो कार्ब फूड भी मिलता है।

प्याज खाने का सही तरीका
सलाद
आप प्याज का सेवन सलाद के रूप में कर सकते है। खाने के साथ या खाने से पहले प्याज के साथ खीरा, ककड़ी आदि को काट कर एक बाउल में मिक्स कर लें। उसमें नमक, काली मिर्च, नींबू का रस मिलाकर खाएं।

प्याज का रस
प्याद को छिलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जिसके बाद ब्लेंडर में थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड कर लें। ब्लेंड होने के बाद छन्नी की मदद से प्याज का सारा रस अलग कर लें। अब इसमें 1 से 2 चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें, और ताजा ही पी लें।

निष्कर्ष
डायबिटीज के मरीजों के लिए प्याज काफी फायदेमंद है। प्याज में कैलोरी की मात्रा भले ही कम पाई जाती है, लेकिन विटामिन और खनिज की मात्रा काफी शामिल होती है। लेकिन अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक बार अपने निजी डॉक्टर से एक बार जरुर सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications