Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
डायबिटीज में रोजाना पीएं प्याज का पानी, कंट्रोल होगा शुगर लेवल
डायबिटीज चाहे कोई भी हो आप उसे घरेलू नुस्खों से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है प्याज का पानी कई स्टडी में यह साफ हो चुका है कि प्याज, डायबिटीज को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। रोजाना प्याज के जूस का सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा कम हो जाती है। यह प्याज में मौजूद एलिल प्रोपाइल डिसल्फाइड के कारण होता है। इसके साथ ही प्याज में मौजूद क्रोमियम ग्लूकोज की मात्रा को सही रखने में मदद करता है। तो आइए मधुमेह और प्याज के संबंध को बारी से समझते हैं।

डायबिटीज और प्याज का रस
एक अध्ययन में पता चला है कि ताजा प्याज के सेवन से टाइप -1 और टाइप -2 डायबिटीज में रक्त में से ग्लूकोज का स्तर कम होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्याज में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिसका अर्थ है कि यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे खून में बहुत कम मात्रा में शुगर पहुंचता है।

डाइजेशन करें बेहतर
सुबह प्याज का रस पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि सुबह के वक्त हमारा डाइजेशन दिनभर की तुलना में उतना एक्टिव नहीं होता है। ऐसे में प्याज के रस से शुरुआत करने से आपका ब्लड शुगर तो सामान्य होगा ही साथ ही अन्य कई लाभ भी मिलेंगे।

बालों को बनाए मजबूत
प्याज का जूस बालों के लिए काफी अच्छा होता है। प्याज में सल्फर होता है जो बालों की वृद्धि के लिए एसेंशियल पोषक तत्व होता है। एक अध्ययन के अनुसार, दो सप्ताह तक सिर की त्वचा पर प्याज का जूस लगाने से बालों की वृद्धि बढ़ जाती है। प्याज के जूस की बदबू बालों को शैम्पू से धोने से चली जाती है।

ऐसे बनाएं प्याज का रस
प्यार का रस बनाने के लिए आपको 2 कटे हुए प्याज, 1 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चुटकी काला नमक चाहिए। अब एक ब्लैंडर में इन सब चीजों को साथ में डालकर ब्लेंड करें। अब इसे बिना छाने पी लें। क्योंकि इससे आपको रस के साथ फाइबर भी मिलेगा। डायबिटीज को कंट्रोल करने के साथ ही प्याज का रस आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने और स्किन पर ग्लो लाने में भी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications
