Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान में डायबिटीज के मरीज रोजा रखते हुए इन बातों पर दें विशेष ध्यान
रहमत और बरकतों के महीने रमजान में सभी मुसलमान 29 से 30 रोजे रखते हैं। रोजा रखने का सिलसिला रमजान का चांद दिखने से शुरू होता है और महीने भर चलता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को रोजे रखने के दौरान अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि रोजे के दौरान रोजदार यानी रोजा रखने वाले लोग करीब 12 से 15 घंटे तक भूखे रहते हैं। इतने लंबे समय तक बिना कुछ खाएं पीएं रहने से डायबिटीज के मरीजों की सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
वहीं गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिना खाए पिए रहने से डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन हार्मोन का स्तर बिगड़ सकता है। आप भी अगर डायबिटीज के मरीज हैं और रोजे रख रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, ताकि आप रोजे भी रख सकें और आपकी सेहत भी बनी रहे। रोजा शुरू करने से पहले आप अपने किसी फैमिली डॉक्टर या फिर किसी भी विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें। इसके अलावा जानें किन चीजों का रखें ध्यान।

सेहरी जरूर खाएं।
कई लोग ऐसे होते हैं जो सुबह सोते रह जाते हैं और सेहरी को मिस कर देते हैं। सेहरी खाए बिना रोजा नहीं रखें। जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उन्हें भूलकर भी अपनी सेहरी मिस नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके शरीर में विभिन्न प्रकार की पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी।

समय-समय पर डायबिटीज चैक करते रहें
जो लोग डायबिटीज से पीड़ित है उन्हें रोजा रखने के दौरान अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। दरअसल रोजा रखने वाले व्यक्ति सूर्योदय के बाद से लेकर सूर्यास्त तक किसी भी प्रकार का कोई भी खाद्य पदार्थ और पानी तक नहीं पीते हैं। इसका असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड प्रेशर के बारे में सतर्क रहना चाहिए और वह टेस्टिंग किट के जरिए इसे समय-समय पर चेक भी करते रह सकते हैं।

सहरी में इन चीजों को खाने से परहेज करें
सहरी में न्यू्ट्रिएंट्स से भरपूर चीजें ही खाएं। वहीं, तली हुई चीजें जैसे-परांठा, पूरी, समोसा, पकौड़े आदि चीजों का सेवन करने से बचें।

हेल्दी डाइट लें
रमजान के समय अपनी डाइट में फल, सब्जियां, दालें, दही आदि चीजें शामिल करें। इफ्तार के समय मीठी चीजें खाने से बचें। डिहाइड्रेशन को दूर को दूर करने के लिए शुगर फ्री ड्रिंक्स या ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
