Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शरीर की बदबू हो सकती है डायबिटीज का लक्षण, जानें कारण और बचाव

डायबिटीज से पीड़ित लोगों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वह डॉक्टर द्वारा बताई गई दवा, आहार और व्यायाम का पालन करके अपने रोग को ठीक करने की कोशिश करें। इससे आपकी सेहत पर इस बीमारी का असर कम होगा। डायबिटीज का खराब प्रबंधन आपके ब्लड शुगर लेवल को खराब कर सकता है, और यह खतरनाक स्तर तक भी बढ़ सकता है। हाई ब्लड शुगर का ऐसा ही एक संकेत है शरीर से अजीबोगरीब गंध आना, खासकर आपकी सांसों से स्मेल आना। शरीर से आने वाले इन संकेतों से अवगत होना और तुरंत डॉक्टर से इसका इलाज करवाना जरुरी है। डायबिटीज के इस लक्षण को नजरअंदाज करना आपके स्ट्रोक और दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा सकता है।
डायबिटीज के कारण शरीर से गंध कैसे आती है?
डायबिटीज केटोएसिडोसिस डायबिटीज के घातक दुष्प्रभावों में से एक है। यह डायबिटीज की जटिलता तब विकसित होती है जब शरीर में ऊर्जा के रूप में उपयोग के लिए ब्लड शुगर को आपकी कोशिकाओं में जाने देने के लिए पर्याप्त इंसुलिन नहीं मिलता। जिसके बाद लीवर ईंधन के लिए वसा को तोड़ता है, जो कीटोन्स नामक एसिड का उत्पादन करता है। जब बहुत अधिक कीटोन्स बहुत तेजी से बनते हैं, तो वे आपके खून और यूरिन में खतरनाक स्तर तक बन सकते हैं। यह प्रतिक्रिया लीवर के अंदर होती है, जिससे खून एसिडिक हो जाता है।
यह स्थिति तीन मुख्य प्रकार की सांसों की गंध पैदा कर सकती है। कीटोन्स हमारी सांस और पसीने के जरिए शरीर से बाहर निकलते हैं, जिससे ये गंध आती है।

डायबिटीज से संबंधित गंध की पहचान
- सांस से मल जैसी गंध आती है। यह लंबे समय तक उल्टी का कारण हो सकता है।
- अमोनिया जैसी गंध के साथ सांस लेना। यह आमतौर पर उन लोगों से आती है, जिनकी किडनी खराब हो जाती है।
सांस की दुर्गंध के अलावा, इस स्थिति के अन्य लक्षण भी हैं-
-गहरी सांसें आना
-थकान होना
-अत्यधिक पेशाब आना
-वजन घटना
-जी मिचलाना
-उल्टी आना
-पेट में दर्द होना
यह स्थिति कब होती है?
टाइप 1 डायबिटीज वाले लोग संक्रमण, चोट, गंभीर बीमारी, सर्जरी के तनाव या इंसुलिन शॉट्स की खुराक न लेने के कारण केटोएसिडोसिस हो सकता है।
डायबिटीज केटोएसिडोसिस टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में कम गंभीर होता है। हालांकि, लंबे समय तक अनियंत्रित ब्लड शुगर के कारण हो सकता है।
केटोएसिडोसिस उन लोगों में भी हो सकता है जिन्हें डायबिटीज नहीं है। यह भुखमरी के मामलों में हो सकता है, जहां ग्लूकोज की कमी शरीर को ऊर्जा के लिए केटोजेनेसिस की प्रक्रिया को मजबूर करती है। शोध में पाया गया है कि कार्बोहाइड्रेट में कम आहार के कारण भी यह स्थिति विकसित हो सकती है।
डायबिटीज कीटोएसिडोसिस को कैसे रोकें
डायबिटीज वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्तर को जानने के लिए लगातार अपने ब्लड शुगर की जांच करें और अपनी स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए जरुरी कदम उठाएं। अपने डॉक्टर द्वारा निर्धारित दवाओं को समय से लेना जरुरी है। अगर आप बीमार महसूस करते हैं, तो अपने इंसुलिन को समायोजित करने के लिए फिर से अपने डॉक्टर से परामर्श करें। अपने ब्लड शुगर के स्तर को स्वस्थ लक्ष्य सीमा में रखने के लिए एक स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन शैली बनाए रखें।

डायबिटीज वाले लोगों के लिए डाइट
आपके दैनिक आहार में कैलोरी, संतृप्त वसा, ट्रांस वसा, चीनी और नमक कम होना चाहिए। अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, ब्रेड, चावल या पास्ता खाएं। आप ताजे कटे संतरे, नींबू, ककड़ी या स्ट्रॉबेरी का उपयोग करके कुछ स्वाद जोड़ सकते हैं। अपने आहार में भरपूर मात्रा में फल और सब्जियां शामिल करें। डायबिटीज के अनुकूल डाइट प्लान के लिए अपने डॉक्टर या डाइटिशियन परामर्श लें।
डायबिटीज वाले लोगों के लिए फिटनेस टिप्स
कोशिश करें कि रोजाना किसी न किसी तरह की एक्टिविटी करें। अगर आपको व्यायाम करने के आदत नहीं हैं, तो बस दिन में 3 बार 10 मिनट की सैर से इसकी शुरुआत करें। आप एक समर्पित समय अवधि के लिए घर के चारों ओर घूम भी सकते हैं। बेसिक वॉकिंग के साथ-साथ अपनी मसल्स स्ट्रेंथ पर भी काम करें। आप इसे योग जैसे सरल व्यायाम, या अधिक तीव्र जैसे पुश-अप्स करके कर सकते हैं। एक लक्ष्य निर्धारित करें और इसे हर रोज हासिल करने की कोशिश करें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए एक स्वस्थ दैनिक आहार जरुर सुनिश्चित करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
