Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
डायबिटीज के पेशेंट दिवाली पर खा सकते हैं ये मिठाई, नहीं बढ़ेगा शुगर
दीवाली की रौनक जितनी रोशनी की जगमगाहट से होती है, उतना ही त्योहार में मिठास भरने का काम मिठाईयां करती है। बिना मिठाईयों के त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। जब तक दीवाली पर मुंह मीठा नहीं होता है तो त्योहार का मजा फीका ही रह जाता है।
दिवाली पर सबसे ज्यादा टेंशन डायबिटीज वालों की होती है। फेस्टिवल की डिशेज़ देखकर मुंह में पानी आना तो लाजिमी हैं। इस चटोरी जीभ पर कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल सा हो जाता है। अगर आपके घर में भी कोई डायबिटीज का मरीज है तो टेंशन न लें। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे जिसे फॉलो कर आप हेल्दी और टेस्टी दिवाली मना सकेंगे।

घर की बनी मिठाई खाएं
डायटिशियन रुजुता के मताबिक घर में बनी हुई मिठाई हेल्थ के लिए अच्छी होती है। लेकिन आप बाहर का मिठाई खाते हैं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आप घर की बनी मिठाई आराम से खा सकते हैं। घर की बनी मिठाई में काफी कुछ होता है जैसे घी, नारियल, नट, मिलेट्स जैसी अच्छी चीजें होती है जो आपके हेल्थ के लिए खतरनाक नहीं होती।

पनीर, छेना को स्टीविया के साथ खाएं
दीपावली पर पकवान से बिल्कुल पहरेज न करें, लेकिन इनकी मात्रा और आप जो भी खा रहे हैं उसमें कहीं आप ज्यादा केलोरी तो नहीं ले रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें। छेना, पनीर और मावा की बनी घर की मिठाई खाएं। इसमें आप चाहें तो स्टीविया की पत्तियों से बनी चीनी यूज करें।

शुगर-फ्री लड्डू
आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स कंपनियों के पास कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में भी यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट होती है।

अंजीर बर्फी
अंजीर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह पाचन में सुधार करने के साथ मधुमेह को भी निंयत्रित रखने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी में रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होती। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और शहद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।

फिनी
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनने वाली यह मिठाई आजकल शहद से तैयार की जाती है। जो बिल्कुल शुगर-फ्री होती है।

फल भी खा सकते हैं
अनानास, सेब, अनार इनको खाएं। ये आपकी मिठास की तलब को शांत भी करेंगे और सेहत भी चकाचक बनाएंगें।

दवा लेने न भूलें
पकवान और मिठाईयों के दौर में अपनी दवाईयों को बिल्कुल न भूलें। सही समय पर दवाएं लें और हेल्दी फैट व ओमेगा 3 वाली चीजें जैसे - अलसी, ग्रीन सलाद, बादाम और अखरोट आदि का सेवन कीजिए। इसके अलावा शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए करेले का जूस का सेवन जरुर करें।

एक्सरसाइज भी जरूरी
कई बार डायबिटीज का मरीज फेस्टिवल में इतना बिजी हो जाता है कि व्यायाम करना भूल जाता है। डायबिटीज के मरीज को नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। नियमित तौर पर एक्सासाइज करना केलोरी बर्न करने में भी सहायक होगा और शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखेगा इसलिए इसमें कोताही न करें।



Click it and Unblock the Notifications
