Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कच्चे सेब से बना जूस डायबिटीज पेशेंट के लिए है लाभदायक, जानें रेसिपी और फायदे
आजकल डायबिटीज एक आम बीमारी हो गई है। भारत में लगभग हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज का मरीज है। आज के इस भागदौड़ भरे समय में हमारे गलत खानपान और तौर तरीकों की वजह से कई लोग टाइप-2 डायबिटीज से ग्रसित हैं। भारत में लगभग 70 मिलियन लोग इस बीमारी से परेशान है। इसीलिए भारत को वर्ल्ड की डायबिटीज कैपिटल भी कहा जाता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा हेल्दी जूस है, जिसे पीने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल रह सकती है बल्कि यह हमारे शरीर को प्यूरिफाई कर हमें कई बीमारियों से बचाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं इस हेल्दी जूस के बारे में।

क्यों है ग्रीन जूस डायबिटीज के पेशेंट के लिए हेल्दी
डायबिटीज के पेशेंट को अक्सर जूस पीने के लिए मना किया जाता है क्योंकि उनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। लेकिन यह हेल्दी जूस खास डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए है। ग्रीन जूस डायबिटीज को कम करने के लिए बेहद ही लाभदायक है। यह जूस सभी टाइप की डायबिटीज जैसे टाइप-1, टाइप-2 एंड गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए समान रूप से लाभकारी है। इस जूस की सबसे खास बात यह है कि यह हमारे शरीर के एनर्जी लेवल को बहुत जल्दी बढ़ा देता है। बेहतर लाभ के लिए इस जूस का सेवन सुबह के समय करना चाहिए।

क्या हैं हरे सेब के जूस के फायदे
विटामिन से भरपूर
हरे सेब, खीरे, नींबू, पालक, करेले, टमाटर और लहसुन जैसी हेल्दी चीजों से बना यह जूस विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और आयरन का अच्छा स्रोत है।

एनर्जी को बढ़ाता है
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ग्रीन जूस हमें कई हानिकारक बीमारियों से बचाता है। साथ ही साथ यह जूस हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और दिन भर हमारी एनर्जी को भी बढ़ाए रखता है। यह जूस हमारे शरीर में मेटाबॉलिक रेट को भी बनाए रखता है।

कंट्रोल करता है ब्लड प्रेशर
ये हेल्दी जूस डायबिटीज के मरीज़ों के लिए तो अच्छा होता ही है साथ ही साथ यह हाई ब्लड प्रेशर और कई हार्ट से संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। बीमारियों के खतरे को कम करने के अलावा यह जूस हमारे शरीर के अन्य ऑर्गनस की फंक्शनिंग को भी सुधारता है। आप ग्रीन जूस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती हैं।

ब्लड को करता है प्यूरिफाई
यह तो हम सभी जानते हैं कि करेला और चुकंदर हमारे ब्लड को प्यूरिफाई करते हैं। लेकिन इस जूस में करेले और चुकंदर के अलावा मौजूद हरे सेब, खीरा, नींबू, अदरक, लहसुन और टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इस वजह से यह हेल्दी जूस हमारी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के साथ-साथ हमारे ब्लड को प्यूरिफाई भी करता है।
कैसे बनाएं हेल्दी जूस?
इस जूस को बनाने के लिए आप हरे सेब, खीरे, नींबू, केल, हरी गोभी, सैलेरी, पालक, चुकंदर, लहसुन, टमाटर, अदरक और करेले में से जो भी चार या पांच चीजें आपके पास मौजूद हैं, उनका उपयोग कर सकती हैं। सभी चीजों को बारीक काट लें और अपने मुताबिक पानी मिलाकर इन्हें अच्छे से ब्लेंड कर लें। आपका हेल्दी जूस तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
