Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डायबिटीज की औषधि है अमरुद के पत्तो का काढ़ा, जानें इसके अन्य फायदों के बारे में
अमरूद एक बहुत ही मीठा फल होता है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ यह हरी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। अमरुद के साथ साथ अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते है। पेट से संबंधित रोगों में अमरुद के पत्ते बहुत फायदेमंद होते है। अमरूद की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह कई तरह की बीमारियों में लाभदायक है। डायबिटीज वालों को अमरुद की पत्तियों का काढ़ा पीना चाहिए इससे उन्हें फायदा मिलता है।
आइये जानते है अमरुद के पत्तो के फायदे-

शुगर को रखें दूर
शुगर की बीमारी में अमरूद के पत्ते का काढ़ा पीना बना कर पिए। इसमें इंसुलीन की भरपूर मात्रा होने के कारण ग्लूकोज को नियंत्रित करता है।

मुंह के छालों से दे मुक्ति
अगर मसूड़ों घाव या मुंह में छाले हो गए हो तो अमरुद की पत्तियों को चबाने से ठीक हो जाते है।

हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के अमरुद के पत्ते बहुत फायदेमंद होते है। अगर सुबह खाली पेट अमरुद के पत्तो को पानी में उबाल कर इस पानी का सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या समाप्त हो जाती है।

पिंपल्स को करें दूर
अमरूद के पत्ते आपकी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य का भी उतना ही ख्याल रखते हैं। मसलन, अगर आपको पिंपल्स हैं और आप महंगी क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसकी जगह आप अमरूद के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। रातभर इस पेस्ट को ऐसे ही रहने दें। कुछ दिन लगातार यह उपाय करने से आपके पिंपल्स जल्द ही खत्म हो जाएंगे। ठीक इसी तरह, अगर आप ब्लैकहेड्स को दूर करना चाहती हैं तो अमरूद की पत्तियों से स्किन को स्क्रब करें।

पेट के कीड़ों को मारे
अक्सर छोटे बच्चो को पेट में कीड़े हो जाते है। पेट में कीड़े होने पर अमरुद के पत्ते को चबाने से शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

कैंसर की बीमारी
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके ये कैंसर की बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करते है।



Click it and Unblock the Notifications
