Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
डायबिटीज का रामबाण इलाज, जो शुगर लेवल को रखेगा कंट्रोल में
क्या आप डायबिटीज के मरीज है, क्या आपका शुगर लेवल बहुत प्रयास के बाद भी कंट्रोल में नहीं आ पा रहा। तो परेशान ना हो, क्यूंकि यहां हम आपको उन प्रभावकारी पत्तियों के बारे में बताने वाले है ,जिनका प्रतिदिन सेवन करने से आप नेचुरली शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते है।

डायबिटीज क्यूं बढ़ती है
देखा जाए तो शरीर में इंसुलिन की कमी के कारण ही ब्ल।ड शुगर लेवल ज्या दा होता है। ऐसे में वो चीजें खानी चाहिएं जो इंसुलिन को बनाए रख सकें। दरअसल लो ग्ला इसेमिक इंडेक्से वाले फूड और रफेज खाने से भी इंसुलिन पर असर पड़ता है। तो वहीं कुछ ऐसी नेचुरल चीजें भी हैं जो इंसुलिन बढ़ाने का काम करती हैं। कुल मिलाकर जरूरी ये है कि समय रहते शुगर को कंट्रोल किया जाए। नहीं तो ये यह एक ऐसी बीमारी है, जो दूसरी अन्य बीमारियों का कारण भी बनती है। डायबिटीज किडनी, हृदय, आंखों, त्वचा और दिमाग पर भी असर डालती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। जिसमें आपकी मदद करेगी इन दो पत्तियों का सेवन। जी हां, ये दो पत्तियां शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
गुड़मार की पत्तियां
गुड़मार की पत्तियों का उपयोग खासकर औषधीय दवाओं पर ज्यादा किया जाता है। गुड़मार डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। खास बात ये है कि ये टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों में ही अत्यधिक प्रभावी है। यह शरीर में इंसुलिन बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इतना ही नहीं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी इसका बहुत बड़ा रोल हो सकता है। इसके अलावा गुड़मार की पत्तीइ डेंगू-मलेरिया के इलाज में भी इफेक्टिव मानी जाती है। इसे खाने के बाद गुड़ या चीनी की मिठास का अहसास नहीं होता है। दरअसल ये गुड़ की तरह मीठी तो होती हैं, लेकिन इसे खाने से मीठे की तलब खत्मी हो जाती है। अगर आप रोज इसे कच्चा, खाने लगें तो ये आपके टेस्ट बड पर शुगर रिसेप्टर्स को ब्लॉक कर सकती है। फिर इसे खाने वाले को मीठा खाना पसंद नहीं आता।

गुड़मार का सेवन कैसे करें
गुड़मार के पत्तों को रोजाना सुबह खाली पेट चबाने से विशेष लाभ मिलता है। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले गुड़मार के लिक्विड और पाउडर को भी पानी के साथ ले सकते है।
सदाबहार की पत्तियां और फूल
आयुर्वेद में सदाबहार की पत्तियों का सेवन कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में उपयोगी माना गया है। खासकर डायबिटीज में सदाबहार की पत्तियों को रामबाण माना जाता है। दरअसल इसकी पत्तियों में एल्कलॉइड नामक तत्व शरीर में इंसुलिन के निर्माण के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा शरीर में वात और कफ दोष को दूर करने के लिए सदाबहार की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में ये ना सिर्फ डायबिटीज बल्कि बीपी, गले में इंफेक्शन, कैंसर, स्किन और किड़नी में स्टोन जैसी परेशानियों से भी निजात दिलाने में मददगार है।
सदाबहार का सेवन कैसे करें
आप सदाबहार की पत्तियों या फूल को यूं ही कच्चा चबा कर खा सकते हैं या इसे सूखा कर पाउडर बना लें और इसे गुनगुने पानी के साथ लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
