Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वजन घटाना है तो दूध पीजिए!

इजरायल के नेगेव के बेन-गुरियन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डैनिट सेहर ने अपने शोध में पाया है कि छह महीने तक नियमित रूप से प्रतिदिन दो ग्लास दूध पीने वालों में दो साल बाद दूध नहीं पीने या दुग्ध उत्पाद नहीं खाने वालों की अपेक्षा वजन में कमी ज्यादा देखी गई। उनका औसतन करीब छह किलोग्राम वजन कम हुआ।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए एक वक्तव्य के मुताबिक अध्ययन में अधिक वजन वाले और 40 से 65 आयु वर्ग के 300 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए थे। इन लोगों को इस दौरान वसा की कम मात्रा वाला भोजन दिया गया था।
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने अध्ययन के दौरान छह महीने तक कैल्शियम वाला दूध (प्रतिदिन औसतन 580 मिलीग्राम कैल्शियम या दो ग्लास दूध) लिया दो साल के अंदर उनके वजन में छह किलोग्राम की कमी देखी गई लेकिन जिन लोगों ने डेयरी उत्पादों से मिलने वाले कैल्शियम की न्यूनतम मात्रा (औसतन 150 मिलीग्राम कैल्शियम या आधा ग्लास दूध) ली उनका केवल 3.5 किलोग्राम वजन ही कम हुआ। शोधकर्ताओं के मुताबिक कैल्शियम के अलावा विटामिन डी भी वजन को प्रभावित करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
