Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लंबी आयु पाने में फायदेमंद रेड वाइन

समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' की एक खबर के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पाया है कि रेड वाइन में पाया जाना वाला 'रेसवेराट्रोल' शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। बफेलो विश्वविद्यालय के इनडॉक्रीनोलॉजी विभाग के प्रमुख परेश डानडोना के नेतृत्व में किए गए शोध से पता चला है कि 'रेसवेराट्रोल' के सेवन से दिल की बीमारियों और टाइप-2 मधुमेह, बढ़ती उम्र और यहां तक दिल के आघात की रोकथाम की चपेट में आने की संभावना कम हो जाती है।
डॉक्टर डानडोना की टीम ने शोध के दौरान आधे प्रतिभागियों को 'रेसवेराट्रोल' युक्त 40 मीलीग्राम प्राकृतिक पूरक की खुराक दी थी जबकि बाकी के प्रतिभागियों को इस दौरान एक ऐसा दवाई दी गई, जिसमें किसी प्रकार का सक्रिय संघटक नहीं पाया जाता है। डानडोना ने डॉक्टरी की पढ़ाई नई दिल्ली स्थित एम्स से की है।
प्रतिभागियों को छह सप्ताह तक एक गोली लेनी थी। इसके बाद उनके खून के नमूने जमा किए गए। यह काम पहले, तीसरे और छठे सप्ताह में किया गया। जांच से पाया गया कि 'रेसवेराट्रोल' के सेवन करने वाले लोगों के शरीर में सूजन कम पाई गई क्योंकि इसके असर ने इससे जुड़े अणुओं को कमजोर कर दिया था।
'रेसवेराट्रोल' के सेवन से प्रतिभागियों के शरीर के खून की नलियों में पाए जाने वाले वे अणु भी कमजोर होते चले गए, जिनके कारण शरीर में इंसुलिन के बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इंसुलिन का स्तर कम होने कारण ही मधुमेह होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
