Latest Updates
-
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं?
आधे घंटे की वॉक बीमारियों से दिलाये निजात

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक ऐसा करने से सभी आयु वर्ग के पुरुषों व महिलाओं को फायदा होता है। अध्ययन में प्रतिभागियों को एक सप्ताह में 150 मिनट का हल्का-फुल्का व्यायाम कराया गया। इसमें सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट तक पैदल चलने या साइकिल चलाने के लिए कहा गया। इससे दिल की बीमारियों और आघात का खतरा कम हो जाता है। ऐसे भी कई प्रमाण सामने आ रहे हैं जो बताते हैं कि व्यायाम से बुढ़ापे में होने वाली मानसिक विकृति का खतरा भी कम हो जाता है।
इसके अतिरिक्त इससे ओस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, अवसाद, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।शोध में पाया गया है कि प्रतिदिन 30 मिनट तक सामान्य व्यायाम करने से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। यदि आप प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करते हैं तो इससे होने वाले फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications