Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है काली चाय


समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक शोधकर्ता मानते हैं कि चाय में स्वास्थ्यवर्धक एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो दिल के दौरे से बचाने में मददगार हो सकते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि काली चाय ज्यादा फायदेमंद होती है। नियमित रूप से चाय का सेवन धमनियों में खून का थक्का जमने से रोकता है। इससे रक्तचाप नियंत्रित होता है और रक्त वाहिनियां खतरनाक तरीके से संकुचित नहीं होतीं। इस तरह से चाय दिल के दौरे के खतरे को कम करती है।
दरअसल रक्त वाहिनियों के जरिए दिल की मांसपेशियों को ऑक्सीजन मिलती है और जब इनका मार्ग अवरूद्ध होता है तो दिल के दौरे का खतरा बढ़ता है। कैरी रक्सटन व पामेला मैसन ने 40 शोधपत्रों की समीक्षा की थी। यह समीक्षा यूके न्यूट्रीशन बुलेटिन में प्रकाशित हुई। इसमें काली चाय और रोगों की रोकथाम के बीच सम्बंध स्थापित किया गया है। रक्सटन व मैसन ने पाया कि जो लोग दिनभर में तीन से छह कप चाय लेते हैं उनमें चाय न पीने वालों या कम चाय पीने वालों की तुलना में दिल के रोगों का खतरा 30 से 57 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
रक्सटन ने कहा, प्रमाण बताते हैं कि नियमित रूप से काली चाय का सेवन करने से रक्त परिसंचरण तंत्र से सम्बंधित बीमारियों व टाइप 2 प्रकार के मधुमेह का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि चाय की कितनी मात्रा फायदेमंद है, यह पता लगाने के लिए शोध की आवश्यकता है लेकिन हर रोज तीन से छह प्याला काली चाय लेना आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
