Latest Updates
-
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार
सुरीला हुआ दांतों का इलाज
दांतों के इलाज के दौरान ड्रिल की आवाज़ मरीज़ों के लिए परेशानी की एक बड़ी वजह है. दांतों के इलाज के दौरान मरीज़ दर्द से ज़्यादा ड्रिल की आवाज़ से घबराते हैं, लेकिन अब इसका एक अनोखा उपाय ढूंढ लिया गया है.
ब्रिटेन के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसा यंत्र बनाया है जो दांतों के लिए इस्तेमाल होने वाली ड्रिल मशीन की आवाज़ को ख़त्म करेगा. इस यंत्र की मदद से ड्रिल की कर्कश आवाज़ को अनसुना कर आप अपना मनपसंद मधुर संगीत सुन सकते हैं. इसके लिए यंत्र में माइक्रोफोन लगाए गए हैं जो ड्रिल की आवाज़ को धीमा कर देके हैं और मरीज़ को सुरीला संगीत सुनाते हैं.
अनुसंधानकर्ता अब इस कोशिश में जुटे हैं कि इस यंत्र को व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल के लिए बाज़ार में उतारा जाए. दांतों के इलाज के दौरान ड्रिल की आवाज़ मरीज़ों के लिए परेशानी की एक बड़ी वजह है. इस यंत्र से खास तरीके के हेडफ़ोन जुड़े होंगे जो ड्रिल की आवाज़ को खत्म कर संगीत बजाएंगे.
लंदन के किंग कॉलेज के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा बनाए गए इस यंत्र की खासियत है कि यह जहां एक ओर यह ड्रिल की आवाज़ को अनसुना करेगा वहीं डॉक्टर द्वारा निर्देश दिए जाने के दौरान मरीज़ उन्हें आसानी से सुन सकेंगे.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications