Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दो दिन रहिए भूखे तो पूरे हफ्ते मन मारने की जरूरत नहीं

एक नये अध्ययन के अनुसार ब्रिटेन के दक्षिण मांचेस्टर में यूनीवर्सिटी हास्पिटल के अनुसंधानकर्ताओं ने 115 महिलाओं को अलग अलग तरह की डायटिंग पर रखा। पहले वर्ग की महिलाओं को सप्ताह के दो दिन सिर्फ 650 कैलोरी दी गई और उनके भोजन से काबर्हाइडेड जैसे ब्रेड, आलू और पास्ता तथा तमाम वसा वाले पदार्थ हटा दिए गए। उन्हें सप्ताह के बाकी पांच दिन उनकी मर्जी का भोजन करने की इजाजत दी गई हालांकि उन्हें पोषक आहार लेने की सलाह दी गई।
दूसरे वर्ग की महिलाओं को सप्ताह के दो दिन सिर्फ काबर्हाइडेट खाने से रोका गया, लेकिन उनके भोजन में कैलोरी की सीमा तय नहीं की गई और उनसे बाकी दिन अपना मनपसंद भोजन करने को कहा गया। तीसरे वर्ग की महिलाओं को सामान्य डायटिंग करने को कहा गया, जिसके अंतर्गत उन्हें सप्ताह के सातों दिन 1500 कैलोरी प्रतिदिन के हिसाब से भोजन करना था और वसायुक्त भोजन से बचना था।
डेली मेल के अनुसार पहले वर्ग की महिलाओं ने सबसे ज्यादा वजन कम किया, जबकि पूरे हफ्ते डायटिंग करने वाली महिलाओं ने उनसे आधा यानी दो किलो चार सौ ग्राम वजन कम किया। अस्पताल के जेनेसिस ब्रेस्ट कैंसर प्रिवेंशन सेंटर के डाक्टर मिशेल हार्वी ने कहा ऐसा लगता है कि दो दिन सख्त डायटिंग करने का असर हफ्ते के बाकी दिन भी बना रहा और बाकी दिन सामान्य भोजन करने के बावजूद महिलाओं ने आसानी से वजन कम कर लिया। मिशेल के अनुसार दो दिन सख्त डायटिंग करने वाली महिलाओं को हालांकि बाकी दिन अपना मनपसंद भोजन करने की छूट थी, लेकिन अध्ययन के दौरान यह देखने में आया कि सप्ताह के बाकी दिन भी उन्होंने सामान्य से कम भोजन किया।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
