Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आकर्षक फिगर पाने के लिए परेशान युवा वर्ग

डेली मेल में यह खबर प्रकाशित हुई है। एक खास किस्म के फिगर को हासिल करने के लिए किशोर उम्र के युवक युवतियां इतने बेचैन रहते हैं कि दस लड़कों में से एक मासंपेशियां बनाने के लिए स्टेरोयेड का इस्तेमाल करते हैं। इसी प्रकार हर आठ लड़कियों में से एक लड़की ने पतला होने के लिए आहार संबंधी गोलियां या लेक्सेटिव लेने की इच्छा जतायी है। सर्वे के दायरे में आयी 50 फीसदी से अधिक लड़कियों तथा एक तिहाई से अधिक लड़कों ने कहा कि वे अपने शरीर की तुलना टीवी की मशहूर हस्तियों से करते हैं और वैसा ही लुक पाने के लिए वे कास्मेटिक सर्जरी करवाने तक को तैयार हैं।
सर्वे कराने वाली संस्था वाईएमसीए के मुख्य कार्यकारी रोसी प्रेसकोट ने कहा, युवा वर्ग के लोग अपने व्यक्तित्व तथा बॉडी इमेज को लेकर असुरक्षित रहते हैं । उन्होंने कहा, इसके लिए वे त्वरित समाधान को अपनाने की कोशिश करते हैं जो न केवल उनके शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला होता है बल्कि साथ ही अधिकतर उनके वांछित परिणाम भी नहीं मिलते हैं। यह बात भी रोचक है कि पहले इस प्रकार की भावना केवल लड़कियों को ही सताती थी लेकिन अब बड़ी संख्या में युवक भी इसी प्रकार के सपने देखने लगे हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
