Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
शादी करने वाले हैं तो त्याग करें इन्हें
शादी का समय फिर से लौट आया है। शादी के पहले दोनों ही लड़का और लड़की खूब सारी तैयारी करते हैं जिससे कि वह उस दिन सबसे अच्छे दिख सकें। कई लोग तो खुद को फिट दिखाने के लिये जिम और योगा क्लास भी ज्वाइन करते हैं। कई लड़कियां दुबली-पतली बनने के लिये अपना डाइट प्लान बना लेती हैं और डाइट पर चली जाती हैं। हांलाकि ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जो कि इन खास डाइट को फॉलो करते हैं।
यदि आप भी डोली या घोडे़ पर चढने वाले या वाली हैं और अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको क्रैश डाइट या जिम जाने की कोई जरुरत नहीं है। आपको केवल ऐसे पोषक आहार खाने की आवश्यकता है जो प्रोटीन में रिच हों। उदाहरण के तौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल और मेवे आदि का नियमित सेवन करने से आपकी स्किन भी ग्लो करेगी और आप मोटापा घटा कर फिट भी हो जाएंगे। मगर आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि शादी से पहले ऐसी कौन-कौन सी चीजे़ ना खाएं जिससे मोटापा बढ सकता है। उदाहराण के तौर पर जैसे, आइस्क्रीम, मिठाई और चॉकलेट आदि।
यदि आपको शादी के दिन अपनी शादी की पैंट में फिट आना है तो ना खाएं ऐसे आहार, जिससे बढ़ सकता है मोटापा।

जंक फूड
बाहर सड़क का खाना, जिसमें खूब सारा तेल और वसा होता है, ना ही खाएं तो अच्छा है। आपको शादी के लिये पीजा, बर्गर और फ्रेंच फ्राई का त्याग करना होगा।

कोल्ड्रिं या सोडा
शादी की शॉपिंग करते थक गए हैं और प्यास लगी है तो सोडा या कोल्ड्रिंक पीने की बजाए फ्रूट जूस या नींबू पानी पिये।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध, खोया, बटर या चीज आसानी से पचने वाली चीज़ नहीं है और इसे खाने से पेट में गड़बडी़ भी पैदा होती है और दही या चीज खाने से मोटापा भी बढता है। इसकी जगह पर वसा रहित दूध पिये।

कैंडी या मीठी चीजे़
क्या आपको टॉफी या च्विंगम पसंद है? ये आपके दातों को खराब तथा मुंह में बदबू पैदा कर सकती है।

कॉफी
ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिये इसकी जगह पर खूब सारा पानी और फ्रूट जूस पिये।

नमक
अपने भोजन में ज्यादा नमक छिड़कना बंद कर दें। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढता है और शरीर में पानी की कमी हो जाएगी।

बीन्स
ये स्वास्थ्य वर्धक तो होते ही हैं लेकिन हजम होने और पेट में गडबडी पैदा करने माहिर होते हैं।

शैम्पेन
इसमें कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है और गैस भी पैदा करता है।

पास्ता
यह स्टार्च युक्त आहार है जो कि पेट में गैस पैदा करता है और पेट को फुला देता है, तो ऐसे में इसे कम मात्रा में खाएं।

डेजर्ट
पुडिंग, खीर, पेस्ट्री में आर्टिफीशियल स्वीटनर मिला होता है जो कि कैलोरी में बहुत ही हाई होता है। इसको नियमित रूप से खाने पर मोटापा बढ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
