Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
सब्जियों के छिलके जो हैं पौष्टिक
कुछ सब्जी ना केवल स्वास्थ्य के लिये ही अच्छी होती हैं, बल्कि यहां तक की उनके छिलके भी स्वास्थ्य वर्धक होते हैं। तो अब से किसी भी सब्जी के छिलके को फेकने से पहले दो बार जरुर सोंच लें। तो अब तैयार हो जाएं सब्जियों के साथ एक पोषण और नया स्वाद चखने के लिये। बेशक, सभी सब्जियों के छिलके हेल्दी नहीं होते हैं। आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी सब्जियां हैं जिनके छिलके पौष्टिक होते हैं।

आलू- आलू का छिलका बहुत हेल्दी होता है क्योंकि इसमें विटामिन, घुलनशील फाइबर और खनिज के पर्याप्त स्रोत पाए जाते हैं। 1-2 आलुओं के छिलके खाने से आपके शरीर की पोषक तत्वों की दैनिक आवश्यकता पूरी हो जाएगी। साथ ही यह फाइबर में में भी काफी रिच है, जो कि पेट साफ करने के लिये अनिवार्य आवश्यकता है। अनुसंधान के दा्रा भी पता चला है कि एक एक आलू के छिलके में संतरे की तुलना में अधिक विटामिन सी होता है। तो अगली बार जब आलू की सब्जी बनाएं तो उसके छिलके को ना छीले और आलू को अच्छी प्रकार से धो कर ही पकाएं।
खीरा- इसको हम ज्यादातर सलाद में खाना पसंद करते हैं। खीरे में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है इसलिये जो लोग डाइटिंग कर रहें हों, उनके लिये यह अच्छा माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि इसका छिलका हमारे स्वास्थ्य के लिये कितना पौष्टिक है। इसमें घुलनशीर फाइबर पाए जाते हैं और यह भी माना जाता है कि या पेट के कैंनसर का प्राकृतिक इलाज है।
कद्दू- ज्यादातर कद्दू के परिवार की स्ब्जियों के छिलको में जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह तत्व अच्छी त्वचा और नाखूनों के लिये आवश्यक मानी जाती है। इसके अलावा छिलके में पाया जाने वाला बीट कैरोटीन भी हृदय रोग और कैंसर से बचाता है। इसलिये यह जरुरी है कि आप जब भी कद्दू बनाएं तो उसके छिलकों के साथ ही बनाएं।
शलगम- यह एक अत्यंत रंगीन सब्जी है जिसमें न्यूट्रियंट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके छिलको में कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इस सब्जी को छिलके के साथ खाने में कोई परेशानी नहीं होती क्योंकि इसके स्वाद में कोई परिवर्तन नहीं आता है। आप या तो इसे कच्चा खा सकते हैं या फिर पका कर।
बैगन- बैगनी रंग की इस सब्जी को एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस माना जाता है। इसीलिये आपको सब्जी को चुनने के दौरान खूब गहरे रंग की सब्जी चुननी चाहिये। सब्जी को बनाने के दौरान इसे छिलके सहित ही काटे, इससे यह टेस्टी भी लगेगी और
पौष्टिक भी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
