Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
हर रोज़ खाएं यह हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे जीवन में बहुत मूल्य रखती हैं क्योंकि इसे खाने से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। जितनी भी सब्जियां हरे रंग की श्रेणी में आती हैं वह सब स्वास्थ्य वर्धक मानी जाती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां बढ़ते वजन को कम करती है, हड्डी को मजबूती देती है, स्किन में ग्लो लाती है, कैंनसर आदि से लड़ने में सहायक होती है। आइये जानते हैं कि कुछ ऐसी ही हरी पत्तेदार सब्जियां जो हमें रोजाना खानी चाहिये।

गोभी की पत्तियां
गोभी की हरी पत्तियों को हम हमेशा ही नजरअंदाज कर जाते हैं और गोभी की सब्जी बना कर खा जाते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इन हरी पत्तियों में अच्छी मात्रा में विटामिन के पाया जाता है जो कि अन्य सब्जियों में बडी़ ही मुश्किल से प्राप्त होता है।

शलजम की पत्तियां
शलजम की पत्तियों किसी अन्य सब्जी के साथ मिला कर पकाएं वरना यह बहुत ही कड़वी लगेगी। ऐसी पत्तियों को खरीदना चाहिये जो कि हरी हों और उसमें कीड़े आदि ना लगे हों। शलजम की पत्तियों में विटामिन ए और के, मिनरल, अमीनो एसिड, कैरोटीन और ल्यूटीन पाया जाता है। शलजम के छोटे-छोटे पत्तों को काटकर लोहे की कढ़ाई में तेल और मसाले डालकर भुजिया बनाने से आयरन मिलेगा।

पालक
पालक लगभग हर घर में खाई जाती है। यह उन महिलाओं के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है जिनको एनीमिया की शिकायत है क्योंकि इसमें बहुत सारा आयरन पाया जाता है। इसके डंठल और पत्ती दोंनो में ही बहुत सारा आयरन पाया जाता है, तो जब भी पकाएं तो इसका डंठल अलग ना करें।

सूपरफूड ब्रॉक्ली
हरी पत्तेदार सब्जियों में ब्रॉक्ली का नाम सबसे ऊपर हो रहा है क्योंकि लोग इसकी आवश्यकता को जानने लगे हैं। इसमें बहुत सारा एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम और मैगनीशियम पाया जाता है। इसको खाने से लो पीबी की समस्या कंट्रोल में रहती है।

सरसों का साग
हम ज्यादातर सरसों के दानों का अपने भोजन में प्रयोग करते हैं। कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि सरसों की पत्तियों में कितना सारा विटामिन के होता है। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत बना कर गठिया रोग और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। इसमें कैल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है।
गोभी की पत्तियां
गोभी की हरी पत्तियों को हम हमेशा ही नजरअंदाज कर जाते हैं और गोभी की सब्जी बना कर खा जाते हैं। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इन हरी पत्तियों में अच्छी मात्रा में विटामिन के पाया जाता है जो कि अन्य सब्जियों में बडी़ ही मुश्किल से प्राप्त होता है। हरी होने की वजह से यह कैंसर और शरीर को जल्दी बूढा होने से बचाता है। इसके एक कप में 36 कैलोरीज पाई जाती हैं।
शलजम की पत्तियां
शलजम की पत्तियों किसी अन्य सब्जी के साथ मिला कर पकाएं वरना यह बहुत ही कड़वी लगेगी। ऐसी पत्तियों को खरीदना चाहिये जो कि हरी हों और उसमें कीड़े आदि ना लगे हों। शलजम की पत्तियों में विटामिन ए और के, मिनरल, अमीनो एसिड, कैरोटीन और ल्यूटीन पाया जाता है। शलजम के छोटे-छोटे पत्तों को काटकर लोहे की कढ़ाई में तेल और मसाले डालकर भुजिया बनाने से आयरन मिलेगा।
पालक
पालक लगभग हर घर में खाई जाती है। यह उन महिलाओं के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है जिनको एनीमिया की शिकायत है क्योंकि इसमें बहुत सारा आयरन पाया जाता है। इसके डंठल और पत्ती दोंनो में ही बहुत सारा आयरन पाया जाता है, तो जब भी पकाएं तो इसका डंठल अलग ना करें।
सूपरफूड ब्रॉक्ली
हरी पत्तेदार सब्जियों में ब्रॉक्ली का नाम सबसे ऊपर हो रहा है क्योंकि लोग इसकी आवश्यकता को जानने लगे हैं। इसमें बहुत सारा एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम और मैगनीशियम पाया जाता है। इसको खाने से लो पीबी की समस्या कंट्रोल में रहती है।
सरसों का साग
हम ज्यादातर सरसों के दानों का अपने भोजन में प्रयोग करते हैं। कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि सरसों की पत्तियों में कितना सारा विटामिन के होता है। इसके अलावा यह आपकी हड्डियों को मजबूत बना कर गठिया रोग और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। इसमें कैल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है।

Click it and Unblock the Notifications