Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गुणकारी होती है रोटी?
रोटी या चपाती भारतीय आहार का एक अहम हिस्सा है जिसे हर घर में रोज़ाना बनाई जाती है। कई लोग चावल की जगह पर केवल रोटी ही खाना पसंद करते हैं। गेहूं की रोटी स्वास्थ्य वर्धक और प्रधान भारतीय आहार है। कई राज्यों में रोटी भी अलग-अलग आटे की बनाई जाती है जैसे, मिस्सी, मक्की और बाजरा आदि। आइये जानते हैं कि रोटी हमारे स्वास्थ्य के लिये किस प्रकार से अच्छी और गुणकारी होती है।
रोटी खाने के फायदे-
1. साबुत अनाज से बनाई जाती है- यदि आप रोटी को गेहूं से तैयार करेंगी तो यह स्वास्थ्य वर्धक मानी जाएगी। साबुत अनाज में फाइबर और पोषण होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, घुलनशील फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो कि शरीर को ताकत देती है और शरीर में खून का सर्कुलेशन भी बढाती है।

2. आसानी से पचे- जैसे की रोटी को साबुत अनाज से बनाया जाता है तो इसे खाने से पेट तो भर ही जाता है बल्कि यह आसानी से पच भी जाती है।
3. कब्ज दूर करे- साबुत अनाज में फाइबर पाया जाता है जिसे खाने से कब्ज जैसी पेट की बीमारी दूर होती है। बाजरा के आटे की बनी रोटी रोजाना खाने से डीहाइड्रेशन भी हो सकता है। हमेशा गेहूं की ही रोटी खाएं।
4. ताजी होती है- रोटी बनाने से पहले हम उसे तुरंत ही सानते हैं इसलिये वह हमेशा फ्रेश रहती है और शरीर के लिये हेल्दी भी। इसके आटे में ना कोई रसायन मिला होता है और ना ही यह कैलोरी से भरी होती है।
5. लो कैलोरी फूड- जब तक आप रोटी पर घी नहीं लगाते तब तक यह कैलोरी से नहीं भरेगी। साथ ही यह ना ही फ्राई की जाती हैं इसलिये यह कैलोरी और फैट में कम होती हैं। रोटी को बिना घी के खाइये।
6. पित और वात दोष- आयुर्वेद के अनुसार रोटी, वात और पित दोष को भी दूर करता है।
7. गेहूं में पोषण- इस साबुत अनाज में विटामिन (B1, B2, B3, B6, B9), आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैगनीशियम, पोटैशियम आदि होता है इसलिये इसे अपनी डाइट में शामिल करें।
8. कैंसर का खतरा टाले- इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई, घुलनशील फाइबर और सेलीनियम होता है जो कि शरीर में कैंसर होने का चांस कम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
