Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
आंखों की रौशनी बढ़ाने वाले आहार
आज-कल बच्चों की आंखें भी बडी़ ही तेजी से खराब हो रहीं हैं और ऐसा केवल उनकी बदलती हुई दिनचर्या की वजह से है क्योंकि पहले तो बच्चे पार्क और सड़क आदि पर बाहर खेलने चले भी जाते थे पर अब तो कंप्यूटर पर लगातार गेम खेलने और पास से टीवी देखने की वजह से वे अपनी आंखों की रौशनी खोते जा रहे हैं।
आंखों को निरोगी रखने के लिये विटामिन ए, बी, सी एंव डी विशेष लाभकारी होते हैं। आपको दिन में दो फल और खूब सारी हरी सब्जियां तो खानी ही चाहिये क्योंकि इसमें आवश्यक विटामिन एवं खनिज लवण भारी मात्रा में पाये जाते हैं।
यदि शरीर में विटामिन ए की कमी हो गई तो आपको रतौधी तथा धुंधला दिखाई पड़ने लगेगा, कई बार तो इंसान अंधा तक बन जाता है।
विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में लेने से आंखों की रौशनी बनी रहती है। आइये जानते हैं कि आंखों की रौशनी बनाएं रखने के लिये कौन से आहार लेने चाहिये।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक का साग, पत्ता गोभी तथा हरी पत्तेदार सब्जियों में कैरोटिनॉइड पाया जाता है जो पीले रंग का पदार्थ होता है और यह मैक्युला( रेटिना का क्षेत्र जो कि सेंट्रल विजन के लिये जिम्मेदार होता है) को बचाता है।

विटामिन ए, सी, ई वाले आहार
ऐसे फल और सब्जियां जिनमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी, ई और बीटा कैरोटीन शामिल होता है, उन्हें अपनी डाइट में शामिल कीजिये। पीले रंग की सब्जियां हमें दिन की रौशनी में ठीक से देखने की क्षमता देती हैं।

लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज में सल्फर भारी मात्रा में पाया जाता है जो कि आंखों के लिये एंटीऑक्सीडेंट पैदा करता है।

सोया मिल्क
सोया मिल्क में वसा कम और प्रोटीन अधिक होता है। इसमें महत्पूर्ण फैटी एसिड, विटामिन ई और सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं।

अंडा
अंडे में अमीनो एसिड, प्रोटीन, सल्फर, लैक्टिन, ल्युटिन, सिस्टीन और विटामिन बी2 होता है। विटामिन बी सेल के कार्य करने में महत्वपूण होता है।

गाजर और शिमला मिर्च
हरी, लाल, पीली और नारंगी रंग की सब्जियों और फलों में अच्छा पोषण पाया जाता है और इनमें विटामिन सी तथा ए होता है, जो कि एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से आंखों की सुरक्षा होती है।

मेवे
मेवा खाने से हाई विटामिन मिलता है जो कोलेस्ट्रॉल को लो रखता है और सेलुलर मेम्बरेन में स्थिरता बनाए रखता है। साथ ही यह लीवर में से विटामिन ए को आंखों के प्रयोग के लिये इस्तमाल करने के लिये उसे बाहर निकालता है।

डेयरी प्रोडक्ट
दूध, बटर, मलाई, चीज़ और पनीर आदि, में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है। यदि आंखों में विटामिन ए कि कमी हो गई तो आंखों से रात के समय धुंधला दिखाई पड़ने लगेगा। इसकी कमी आपको अंधा तक बना सकती है।

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि छोटी-छोटी खून की नलियों को खराब होने से बचाती हैं। कोशिश करें कि हफ्ते में दो दिन जरुर मछली खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
