Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लौंग: एक जादुई ऑषधि

ये हैं लौंग खाने के लाभ-
1. दांत दर्द- अगर दातों में बहुत दर्द हो रहा हो, तो पांच लौंग पीस कर उसमें नीबू का रस निचोड़ कर दांतों पर मलने से दर्द दूर हो जाता है। सिर्फ यही नहीं पांच लौंग एक गिलास पानी में उबाल कर इससे नित्य तीन बार कुल्ले करने से दर्द ठीक हो जाता है। सडे़ हुए दांत पर लौंग का तेल लगाना चाहिए क्योंकि इसमें एन्टिसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।
2. पेट की खराबी- अगर उल्टी महसूस हो रही हो तो लौंग भून कर उसका पाउडर तैयार करें और उसके साथ शहद मिला कर चाटें। इसकी संवेदनाहारी क्रिया से पेट दर्द और उल्टी बंद हो जाती है।
3. बुखार- एक लौंग पीस कर गर्म पानी से फंकी लें। इस प्रकार तीन बार लेने से सामान्य बुखार दूर हो जाएगा। लौंग अग्नि को जगाने वाली, पाचक है। साथ ही चार लौंग पीस कर पानी में घोल कर पीने से तेज चढ़ा बुखार भी कम हो जाता है।
4. कफ- सेंधा नमक के साथ लौंग खाने से गले की समस्या में आराम मिलता है। इसके अलावा जला हुआ लौंग भी खाने से कफ में लाभ हो जाता है।
5. मुंहासे- अगर चेहरे पर मुंहासे या पिंपल की समस्या है, तो भी लौंग के प्रयोग से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं।
6. रक्त शोधक- यह ना केवल खून को साफ करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है। मधुमेह से पीडित रोगियों के लिये भी लौंग काफी लाभकारी है।
7. दमा रोग- लौंग से दमे का बहुत प्रभावी इलाज होता है। छः लौंग की कलियों को 30 मि.ली. पानी के साथ उबालकर काढ़ा बनाकर इसे शहद के साथ दिन में तीन बार लेना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
