Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शराब छोड़ना हो तो यह खाएं...

ऐसी डाइट जो कर देगी जादू-
1. मीठा खाने की भूख मिटाए- खजूर, ड्राय फ्रूट तथा ठंडा केला खाइये। इनको हर रोज अपने भोजन में प्रयोग कीजिये। साथ ही ऐसे भी कुछ आहार हैं, जिन्हें आपको नहीं खाना चाहिये जैसे, रिफाइंड शुगर, भुने हुए आलू, किशमिश और मैदा आदि।
2. विटामिन ए और मिनरल- जब आप शराब छोड़ने की सोंचे तो उसके बाद की डाइट में विटामिन और मिनरल बहुत लाभकारी जाते हैं। उस समय शरीर और मन की भूख को मिटाने के लिये विटामिन ई, बी, क्रोमियम और जिनसेंग की जरुरत पड़ती है। इसलिये अपनी डाइट में हरी धनिया और दालचीनी को शामिल करें। टमाटर, प्याज, साबुत अनाज, अंडा, हरी पत्तेदार सब्जियां, मीट, चिकन तथा शिमला मिर्च भी खानी चाहिये।
3. शराब की प्यास मिटाए- अगर आपने शराब छोड़ दी है और फिर भी इसकी प्यास नहीं बुझ रही है, तो इसका मतलब है कि आप अपनी डाइट में खुब सारी शुगर और कार्बोहाइड्रेट ले रहे होंगे। इस कारणवश ब्लड में शुगर लेवल बढ जाता है तथा इससे थकान महसूस होने लगती है और शराब की त्रीव इच्छा पैदा हो जाती है। इसलिये आपको ऐसे आहार खाने चाहिये जो खून में शुगर लेवल को ना बढाए। जिमीकंद, सेब, आलूबुख़ारे, चेरी, शकरकंद और नाशपाती।
4. पानी- शराब की लत को छोड़ पाना बहुत ही मुश्किल होता है। दिन में 8 ग्लास पानी पीजिये क्योंकि यह आपके शरीर में शराब दा्रा पानी की कमी को दूर करेगा। इसके अलावा आप स्वस्थ्य भी रहेंगे।
5. शराब को कभी भी अपने घर पर ना रखें- इससे इसे पीने की और भी त्रीव इच्छा होने लगती है। इसकी जगह पर फ्रूट जूस की बोतल रखें, उसके बाद आप देखेंगे कि आप की शराब पीने की इच्छा कम होने लगी है। हमेशा याद रखें कि जो चीज आंखों के सामने नहीं रहती वह चीज दिमाग में भी कभी नहीं आती। कभी भूखे पेट ना रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
