Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेस्ट फैट को कैसे करें कम?
आजकल अच्छा दिखने के चाह में महिलाएं ना केवल अपने चेहरे पर ही ध्यान देती हैं बल्कि शरीर के हर अंग पर अच्छा खासा समय व्यतीत करती हैं। कई ऐसे महिलाएं जिनके ब्रेस्ट उतने बडे़ नहीं होते जितना वह चाहती हैं, तो ऐसे में वे सर्जरी, दवाई या फिर एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। हालांकी जिन महिलाओं के ब्रेस्ट जरा से भी भारी होते हैं, उन्हें शर्मिंदा का पात्र बनना पड़ता है।
जब आप अपना वजन कम करने की होड़ में हों तो उस समय ब्रेस्ट फैट कम करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिये क्योंकि स्तनों में फैट सेल होती है जो कि कम तो की जा सकती है लेकिन हटाई नहीं जा सकती । कई महिलाओं का उपरी शरीर बहुत भारी होता है जो कि जमी हुई चर्बी की वजह से होता है। तो ऐसे में अगर आपको फिट और स्लिम दिखना हो तो अभी से ही एक्सरसाइज करना शुरु कर दें।
ऐसे भी कई महिलाएं हैं जो कि ब्रेस्ट की चर्बी को कम करने के लिये भारी सर्जरी का सहारा लेती हैं, जिसे हम ब्रेस्ट रिडकशन सर्जरी का नाम देते हैं। लेकिन यह सर्जरी काफी भारी होती है। यहां तक की बाजार में तो ब्रेस्ट रिडकशन पिल्स भी मिलने लगी हैं, लेकिन इनके कई साइड इफेक्ट भी होते हैं जैसे परमानेंट निशान पड़ जाना, मिल्क डक्ट का खतम हो जाना, दर्द होना आदि।
ब्रेस्ट की चर्बी को घटाने के लिये सर्जरी और दवाइयों को सहारा क्यों लें जब आप प्राकृकित तरीके से चर्बी को कम कर सकती हैं, यानी की एक्सरसाइज कर के। ऐसी कई महिलाएं हैं जो कि डाइट और एक्सरसाइज कर के यह काम मुमकिन करती हैं। आप भी जिम या तो घर बैठे ही कुछ ऐसी एक्सरसाइज कर सकती हैं जो अच्छा रिजल्ट दे।
यहां पर कुछ प्राकृतिक तरीके दिये हुए हैं जिससे आप अपनी बॉडी को टोन करने के साथ ही अपने भारी ब्रेस्ट को भी कम कर सकती हैं। यह ना तो ज्यादा महंगे हैं और ना ही इन्हें करने से कोई साइड इफेक्ट ही होता है।

मोटापा घटाएं
अगर शरीर भारी है तो अपने आप ही भारी और छोटी लगेंगी। तो ऐसे में अपना वेट लगातार चेक किया करें और उसके हिसाब से अपनी डाइट और व्यायाम पर ध्यान दें।

डाइट
वेट कम करने के लिये आपको सही खानपान पर ध्यान देना होगा। ऐसे आहार खाएं जो वसा को जलाता हो जैसे, लहसुन, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, नींबू और बैरी आदि। बाहर का खाना ना ही खाएं तो अच्छा है।

व्यायाम
मोटापा कम करने के लिये रोज एक्सरसाइज करें। कार्डियो एक्सरसाइज मसलन ट्रेडमिल, साइकलिंग और क्रॉस ट्रेनिंग के बाद आपको थाइज, पेट व बैक की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी करनी चाहिये।

मसल्स की टोनिंग
ब्रेस्ट फैट को कम कम करने के लिये अपने चेस्ट, शोल्डर तथा बाहों की मासपेशियों की टोनिंग करें। पुश अप, पुल अप और रोइंग करने से ब्रेस्ट शेप में आते हैं और चर्बी गलती है।

सही ब्रा
ब्रेस्ट फैट को कम करने के लिये ऐसी ब्रा पहने जो ना ही ज्यादा कसी हो और ना ही ज्यादा ढीली। यहां तक की ज्यादा टाइट फिटिंग टॉप या ब्लाउज पहनने से आपके ब्रेस्ट भारी दिखेगे।



Click it and Unblock the Notifications
