Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
मेथी खाने के स्वास्थ्य लाभ

मेथी के स्वास्थ्य लाभ-
1.खून में शुकर को संतुलित करना- रिसर्च के अनुसार मेथी मधुमेह रोगियों के लिए अच्छी है क्योंकि इसको ग्रहण करने से खून में शुगर लेवल कम होता है। मधुमेह के रोगियों के लिए दिनभर में 6-7 मेथी के दाने या मेथी का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है।
2.कोलेस्ट्रॉल संतुलन- भोजन में कुछ दाने मेथी के खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार तो आता ही है साथ में हार्ट अटैक का रिस्क भी कम हो जाता है। अगर आपके लिए मेथी को खाना कडुवा लगे तो आप उसका कैप्सूल भी ले सकते हैं। यह बाजार में उपलब्ध है।
3.त्वचा रोग ठीक होता है- त्वचा रोग जैसे एक्जिमा, जलने का घाव, फोडे-फुंसी और गठिया रोग मेंथी पो पीस कर पेस्ट लगाने से ठीक हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं मेथी के पेस्ट को दही के साथ बालों में लगाने से रुसी दूर होती है।
4.पाचन क्रिया में सहायक- मेथी में लासा होता है जो पाचन से संबधित हर रोग को दूर कर देता है। यह डायरिया और हार्ट बर्न आदि को दूर करती है। इसके अलावा अगर मेथी के दाने को मठ्ठे के साथ मिला कर पिया जाए तो अल्सर और एसीडिटी में लाभ होता है। कुछ मेथी के दाने सुबह खाने से पेट के कीडे मरते हैं।
5.मौसमी बीमारियां दूर होगीं- मेथी एक अच्छी घरेलू दवा है जो कि बुखार और कई अन्य बीमारियों को ठीक करती है। यही नहीं मेथी के पत्तों से हर्ब टी बनाई जा सकती है जिससे दिमाग शांत और फ्रेश रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
