Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
उच्च रक्तचाप को कम करने वाले आहार
हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप एक ऐसी बीमारी है जो आज कल युवाओं को भी होने लग गई है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है और फिर इस दबाव की वृद्धि के कारण दिल को सामान्य से अधिक काम करने जरुरत पड़ जाती है। हाइपरटेंशन की समस्या अधिक तला-भुना चिकनाईयुक्त भोजन खाने और बिल्कुल भी शारीरिक श्रम ना करने की वजह से होती है।
यदि आप व्यायाम नहीं करेगे तो रक्त की धमनियों की आंतरिक दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल का जमाव होने लगेगा, जिससे धमनियों का लचीलापन नष्ट होकर कठोर व संकीर्ण हो जाता है। जो बीमारी कभी बुर्जों को हुआ करती थी वह बीमारी अब बच्चों खास कर किशोरावस्था में होती दिखाई दे रही है। बच्चों में उच्च रक्तचाप का सबसे आम कारण मोटापा और गुर्दे की बीमारी है।
कई बार लोगों को इस बीमारी का कई सालों तक पता ही नहीं चल पाता। पर हां कई लोगों को इसके लक्षण जैसे, नींद कम आना, चक्कर आना, सांस फूलना, हृदय की धडकन बढ जाना, हाथ-पैरों में कंपन महसूस होना, नाक से खून गिरना, स्वभाव में चिडचिडापन होना आदि सामान्य लक्षण दिखने लगते हैं। यदि आपको भी उच्च रक्तचाप की समस्या है तो आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें और इस समस्या से हमेशा के लिये निजात पाएं।

कद्दू का बीज
इसके बीज में जिंक पाया जाता है जो कि स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है। यदि शरीर में जिंक की कमी होगी तो आप डिप्रेशन और चिडचिडेपन के शिकार बन जाएगे।

दही
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 होता है जो कि उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करेगा।

अंडा
अंडे में विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो एक रसायन का उत्पाद करते हैं जिसे डंडोफ्रिंन करते हैं। यह रसायन हमारे दिमाग में भी मौजूद होता है जो कि हमें टेंशन, दर्द और तनाव से राहत दिलाता है।

हरी धनिया
यह प्रभावी तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करती है और हमें शांत बनाती है। इमें एक रसायन होता है जो कि हमारी धमनियों की मासपेशियों को रिलैक्स करता है।

शकरकंद
इसमें बीटा कैरोटीन, कैल्शियम और घुलनशील रेशे होते हैं जो कि स्ट्रेस को कम करते हैं इसलिये यदि आपको यह समस्या है तो आप दिन में करीब 1-2 स्लाइस शकरकंद की जरुर खाएं।

अखरोठ
इसको खाने से मूड में चेंज आ जाता है और उच्च रक्तचाप की समस्या भी हल हो जाती है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन बी और मैग्नीशियम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
