Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
सेहत के लिये आवश्यक है शक्कर
चीनी या शक्कर के बिना शायद ही हम जी सकें। जिस तहर खाने में नमक का महत्व होता है ठीक उसी तरह मिठाई, खीर और कैंडी आदि में चीनी का महत्व होता है। गन्ने से तैयार की जाने वाली शक्कर में मुख्यत: सुक्रोज, लैक्टोज एवं फ्रक्टोज उपस्थित होता है। यह फलों, मधु एवं अन्य कई स्रोतों में भी पायी जाती है।
अक्सर लोग चीनी खाने से डरते हैं क्योंकि यह मोटापा, दांतों की सड़न और मधुमेह जैसी बीमारी पैदा करती है। लेकिन अगर शक्कर को सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही फायदेमंद होती है, आइये जानते हैं कैसे-

चीनी खाने के फायदे-
1. तुरंत ऊर्जा के लिये- इसमें फ्रक्टोज़ होता है जो कि खून की धारा में तुरंत ग्लूकोज़ पहुंचाता है। इसलिये अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिये तो आप चीनी का सेवन कर सकते हैं। कई बार खिलाडी़ भी तुरंत एजर्नी पाने के लिये चीनी का सेवन करते हैं।
2. लो ब्लड प्रेशर- जिन लोगो को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें चीनी खाने की हिदायत दी जाती है। लेकिन यदि आपका ब्लड प्रेशर नार्मल या फिर हाई रहता है तो इसा सेवन ध्यानपूर्वक करें।
3. वजन बढाए- जिन लोगो का वजन बहुत कम है, उनके लिये चीनी का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारी कैलोरी होती है जो वजन बढाती है। पर वे लोग जो पहले से ही मोटापे का शिकार हैं, उन्हें चीनी कम खानी चाहिये।
4. डीहाइड्रेशन- अगर गर्मी के दिनों में आपको डीहाइड्रेशन की समस्या आ जाए और आप चक्कर खा कर गिर जाएं तो तुरंत पानी में चीनी और नींबू निचोड़ कर पी लीजिये। इससे शरीर में पानी और मिनरल की कमी पूरी हो जाएगी।
5. भूख मिटाए- चीनी में बहुत ही हाई कैलोरी होती है इसलिये इससे भूख भी मिटती है। अगर आपके पास खाने के लिये कुछ भी नहीं है और जोरदार भूख लगी है तो सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
