Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों से लेकर बूढों तक के लिये शहद
प्रकृति की अनमोल देन है शहद। अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह हमारे लिये अमृत के समान है। यह सात्विक गुणों से भरपूर है इसलिये यह बच्चों से लेकर बूढों तक के लिये अच्छा माना जाता है। शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन बी, सी, लौह, मैगनीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम आदि होते हैं। आइये जानते हैं शहद के स्वास्थ्य लाभ के बारे में-

जानिये शहद के फायदे-
1. सोने से पहले दो चम्मच शहद में आधा चम्मच देशी घी मिला कर चाटने से गहरी नींद आती है और बुरे सपने नहीं आते।
2. शहद में नींबू का रस मिला कर लगाने से चर्मरोग ठीक होता है एंव त्वचा कांति युक्त और नर्म होती है।
3. शहद में कैल्शियम अधिक होने से बच्चों, बूढों और महिलाओं में में होने वाले अस्थि संबंधी रोग ठीक होते हैं।
4. एक चम्मच शहद लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
5. दो चम्मच शहद को भैंस के गुनगुने दूध में मिला कर पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।
6. शहद का नियमित सेवन करने से हीमोग्लोबिन में वृ्द्धि होती है एवं रक्त की कमी दूर होती है।
7. शहद की 10 बूंदे चेहरे पर लगाएं! सूखने पर थोडी देर बाद धो लें। चेहरे का रूखापन कम हो जाएगा और चेहरा चमकने लगेगा।
8. झुर्रियां कम करने के लिये एक चम्मच शहद में आधा चम्मच मलाई मिलाइये। पहले गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और उसके बाद यह पेस्ट लगाएं। आधा घंटे बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। नियमिल रूप से लगाने के बाद आप देखेंगी की आपके चेहरे से झुर्रियां कम होने लगेंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
