Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बड़े काम का छोटा पुदीना
घर में चाय, चटनी या खाने में प्रयोग की जाने वाली पुदीना पत्ती एक बारहमासी, खुशबूदार जड़ी है। इसकी विभिन्न प्रजातियां यूरोप, अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पाइ जाती हैं, साथ ही इसकी कई संकर किस्में भी उपलब्ध हैं। भारत में तो पुदीने का पड़े लगभग हर घर में लगा होता है। पुदीने का अर्क औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आइये और जानते हैं कि हरा पुदीना किस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिये फादेमंद है।

यूं करें इस्तमाल
1. सलाद में इसका उपयोग स्वास्थ्यवर्धक है। अगर इसकी पत्तियों को रोज चबाया जाए तो दंत रोग, पायरिया, मसूढों से रक्त निकलना आदि रोग दूर हो जाते हैं।
2. एक गिलास पानी में पुदीने की 4-5 पत्तियां उबालें! ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। इस पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।
3. पुदीने की बनी चाय पीने से स्किन स्मस्या और पेट की सभी समस्याएं दूर होती हैं। यह पेट को साफ करता है और त्वचा से पिंपल हटाता है।
4. पुदीना कीटाणुनाशक होता है। यदि घर के चारों ओर पुदीन के तेल का छिडकाव कर दिया जाए, तो मक्खी, मच्छर, चींटी आदि कीटाणु भाग जाते हैं।
5. पुदीने की पत्तियों को पीस कर लेप करने से, भाप लेने से, मुहांसे, चेहरे की झाइयों और दागों में लाभ होता है।
6. एक टब में पानी भर कर उसमें कुछ बूंद पुदीने का तेल डालकर यदि उसमें पैर रखे जाएं तो थकान से राहत मिलती है।
7. पुदीने का ताजा रस क्षय रोग, अस्थमा और विभिन्न प्रकार के श्वास रोगों में बहुत लाभकारी है।
8. पानी में नींबू का रस, पुदीना और काला नमक मिलाकर पीने से मलेरिया के बुखार में राहत मिलती है।
9. हकलाहट दूर करने के लिये पुदीने की पत्तियों में काली मिर्च पीस लें तथा सुबह शाम एक चम्मच सेवन करें।
10. हिचकी की शिकायत होने पर इसकी पत्तियों को चूसने से या इसके रस को शहद के साथ लेने से राहत मिलती है।
11. पुदीने की चाय में दो चुटकी नमक मिला कर पीने से खांसी में लाभ मिलता है।
12. हैजे में पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस समान मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है! उल्टी दस्त, हैजा हो तो आधा कप रस हर घंटे के अतंराल पर रोगी को पिलाएं।
13. पुदीने का ताजा रस शहद के साथ सेवन करने से ज्वर दूर हो जाता है तथा न्यूमोनिया से होने वाले विकार भी नष्ट हो जाते हैं।
14. पेट में अचानक दर्द उठता हो, तो अदरक और पुदीने के रस में सेंधा नमक मिला कर सेवन करें।
15. नकसीर आने पर प्याज और पुदीने का रस मिलाकर नाक में डाल देने से नकसीर के रोगियों को बहुत लाभ होता है।
16. पुदीने के पत्तों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर दिन में तीन बार चाटने से अतिसार सें राहत मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications