Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
स्वास्थ्य के लिए उत्तम सरसों का तेल
भारत में सरसों के तेल को लगभग हर घर में पारंपरिक रूप से पसंद और इस्तमाल किया जाता है। इसके अलावा इस तेल को उत्तर भारत में शरीर पर मालिश और रगड़ने के लिए भी किया जाता है। इससे रक्त परिसंचरण, मांसपेशी विकास और त्वचा की बनावट में सुधार होता है; यह तेल जीवाणुरोधी भी होता है। देखा जाए तो यह तेल स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत अच्छा और पौष्टिक माना गया है। चलिये जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ-

सरसों के तेल के फायदे
1. दातों और मसूड़ों पर सरसों का तेल रगड़ने से वह मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह सर्दी, जुखाम, सिरदर्द और शरीर के दर्द में भी बहुत लाभदायक होता है।
2. यहां तक यह तेल एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग होता है। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को एकदम दूर कर देता है।
3. सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, यह फैटी एसिड होते हैं जो कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छी दवा है। यह बालों की जड़ो को पोषण दे कर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। अगर आप इस तेल को हफ्ते में दो दिन इस्तमाल करेंगी तो आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।
4. यह शरीर को गर्माहट भी प्रदान करता है, अगर इसे ठंडक में खाया जाए तो ठंड बिल्कुल नहीं लगेगी। यह अदंर के बैक्टीरिया से लड़ता है।
5. सरसों के तेल में एलिल आइसोथियोसाइनेट के गुण शामिल हैं। यह फंगस संबधित त्वचा विकारों के लिए सबसे अच्छे इलाज के रूप में कार्य करता है। साथ ही यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस के और विकास को बढ़ने से रोकता है।
6. अगर आपको भूख नहीं लगती तो अपने खाने को सरसों के तेल में बनाना शुरु कर दें। क्योंकि यह तेल भूख बढ़ा कर शरीर में पाचन रस की सिकरीशन को सही कर देता है।
7. इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई भी होता है। अगर यह त्वचा पर लगाया जाता है, तो अल्ट्रावाइलेट और पल्यूशन से बचाव होता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक रहात दिलाता है।
8. इस तेल की मालिश से गठिया और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है। इसके सेवन से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज का खतरा भी थोड़ा कम हो जाता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।
9. जिन लोगों की त्वचा रूखी-सूखी है, वे लोग अपने हाथों, पैरों में तेल लगाने के बाद पानी से स्नान कर लें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और वह नम हो जाती है। मसाज करने से पहले तेल को हल्का गरम जरुर कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
