Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
छाछ के स्वास्थ्य लाभ
छाछ या मट्ठा भारत में एक प्रधान पेय माना जाता है, जो कि दही से बनता है। यह ज्यादातर देश के दक्षिणी क्षेत्र में पिया जाता है जो कि एक बहुत ही स्वस्थ और पौष्टिक पेय के रूप में जाना जाता है। छाछ, दही को मथ कर और कुछ मसालों को मिला कर बनाया जाता है। गर्मियों के लिये तो छाछ अमृत के समान होती है। आयुर्वेद में भोजन के बाद मट्ठा पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है। आइये जानते हैं इस छाछ के बारे में कुछ स्वास्थ्य लाभ।
छाछ के स्वास्थ्य लाभ-
1. कैल्शियम: जैसे कि मट्ठा एक डेयरी प्रोडक्ट है इसलिये इसमें कैल्शियम खूब भारी मात्रा में पाया जाता है। हड्डी की मजबूती के लिये और शरीर की बढत के लिये छाछ जरुर पिये।

2. एसिडिटी मिटाए: यदि आपको एसिडिटी, सीना जलना या पेट से जुडी़ कोई भी समस्या हो तो मट्टी पीजिये क्योंकि यह आसानी से हजम भी हो जाता है।
3. पाचन में मदद: खाने के साथ इसे लेने से पाचन अच्छा बना रहता है। साथ में यह आसानी से पच भी जाती है। इसमें यदि काली मिर्च या सेंधा नमक मिला दिया जाए तो बहुत अच्छा है।
4. डीहाइड्रेशन का इलाज: भारी गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है इसलिये ऐसे में आपको छाछ का सेवन करना चाहिये। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
5. रोग प्रतिरोधक छमता बढाए: इसमें हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं साथ ही लैक्टोस शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक छमता को बढाता है, जिससे आप तुरंत ऊर्जावान हो जाते हैं।
6. विटामिन: बटर मिल्क में विटामिन सी, ए, ई, के और बी पाये जाते हैं जो कि शरीर के पोषण की जरुरत को पूरा करता है।
7. मिनरल्स: यह स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फास्फोरस और पोटेशियम से भरा होता है, जो कि शरीर के लिये बहुत ही जरुरी मिनरल माना जाता है।
8. लो कैलोरी: यदि आप डाइट पर हैं तो रोज़ एक गिलास मट्ठा पीना ना भूलें। यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
