Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ये मसाले करते हैं शरीर की अंदर से सफाई
किचन में रखे कुछ खास मसाले आपके भोजन में स्वाद बढ़ाने के अलाव आपके स्वास्थ्य को भी ठीक रखते हैं। कुछ लोगो को मसाला बहुत प्रिय होता है तो वहीं पर कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बिल्कुल भी मसाला नहीं खाना चाहते। पर क्या आपको पता है कि हमारे भोजन में प्रयोग होने वाले आम मसाले कितने स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक होते हैं। जी हां, ऐसे कुछ मसाले हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थो को बाहर निकालते हैं। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे मसाले जो शरीर को अंदर से साफ करते हैं।

अपनाएं यह मसाले
1. लाल मिर्च- यह एक एंटीसेप्टिक के रुप में कार्य करता है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। लाल मिर्च शरीर को आंत्रशोथ और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण से बचाता है। यह डाइजेशन को ठीक करता है और डायरिया से भी राहत दिलाता है। अगर आपको फूड प्वाइजिनिंग हो गई है, तो लाल मिर्च खाइये, इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
2. लहसुन- यह मसाला हृदय रोगियों के लिए बहुत ही पौष्टिक है। इसकी बदबूदार गंध को भूल जाइये। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल तत्व लहसुन को एक मजबूत एंटीसेप्टिक बनाते हैं। शरीर को अंदर से साफ करने के अलावा यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक को कैंसर तथा अन्य बीमारी से भी बचाता है।
3. हल्दी- घर में ऐसी कई रेसीपी बनाई जाती हैं, जिसमें हल्दी का काफी प्रयोग किया जाता है। यह शरीर के रंग को निखारती है और अंदर की गंदगी को भी बाहर करती है। यह जलन, पाचन तंत्र, वाइरल और फंगल संक्रमण को अपनी एंटी उत्तेजक तत्वों से सही करती हैं।
4. अदरक- यह हाजमें वाली दवा है, जो शरीर को अंदर से साफ करती है। अदरक में एंटी इनफ्लेममेटरी गुण, एंटासिड और लेक्साटिव कम्पाउंड होते हैं। अदरक का एक कटा हुआ टुकड़ा, पेट की किसी भी तरह की समस्या, अपच, गैस्ट्रोइंट्रेराइटिस और अन्य पेट के संक्रमण को यह ठीक कर सकता है। सिरदर्द हो रहा हो तो इसको अपनी चाय में पिएं, आपका सिरदर्द बिल्कुल दूर हो जाएगा। ठंड लग गई हो तो अदरक और लेहसुन को मिला कर खाने से यह भी ठीक हो जाती है।
5. दालचीनी- यह मसाला चाय और सब्जी का स्वाद बढ़ाता है। दालचीनी में एस्ट्रीजेंट और एंटीमाइक्रोबायल कंपोनेंट्स होते हैं जो कमजोर पाचन तंत्र को सही कर के शरीर की शुद्धी करते हैं। इसके अलावा दालचीनी खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
