Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्वास्थ्य से भरे सब्जी और फलों के बीज
जब भी हम सब्जी बनाते हैं तो उससे पहले उसके सारे बीज को निकाल कर फेंक देते हैं। हम सोचते हैं कि वह हमारे काम के नहीं होते और स्वास्थ्य से उनका कुछ लेना देना नहीं होता। लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिये कई सब्जियों और फलों के बीज काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों और सब्जियों के बीज बताने जा रहे हैं, जिनको आप काटते वक्त कभी मत फेकियेगा।

कद्दू का बीज
कद्दू के बीज उन लोगों के लिये वास्तव में फायदेमंद हो सकते हैं जो अपना वजन कम करना चाह रहे हैं। यह कैलोरी में लो होते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हैं। इसके बीजों में लौह और जिंक की मात्रा अधिक होने की वजह से हड्डियों को मजबूती मिलती है और ऑस्टियोपोरोसिस और गुर्दे की पथरी कभी नहीं होती। यदि आपकी आंतों में परजीवी हैं तो, इसके बीज को जरुर खाएं।

टमाटर का बीज
इस खट्टी मीटे टमाटर के बड़े-बडे़ गुण हैं। इसके बीज लो ब्लड प्रेशर को ठीक कर के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करते हैं। इसमें एंटी क्लाटिंग गुण होता है जो कि हार्ट की धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है। इसके बीज कब्ज को सही करते हैं और पाचन तंत्र को सही ट्रैक पर लाते हैं।

शिमला मिर्च के बीज
बाजार में कई तरह की शिमला मिर्च मिलती हैं। शिमला मिर्च में विटामिन ए, सी और के पाया जाता है जो कि ब्लड़ सर्कुलेशन ठीक करता है। इसके बीज में लायकोपीन होता है जो कि जल्द बुढापा नहीं आने देता है। इसके अलावा यह पेट के लिये भी बड़ा अच्छा माना जाता है। अगली बार इस के बीज को मत फेकियेगा, इसे अलग से रख कर भोजन बनाते वक्त उसमें डाल दीजियेगा।

पपीता का बीज
पपीता का बीज किडनी से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को दूर कर के उसे शुद्ध बनाते हैं। पाचन में सुधार करते हैं। यदि आप गैस्ट्रिक समस्याओं से ग्रस्त हैं तो, पपीते के बीज का एक चम्मच खा लीजिये और फिर देखिये इसका कमाल। इसके बीजों को सुखा कर भी प्रयोग किया जाता है। केवल स्वास्थ्य ही नहीं यह सुंदरता निखारने के भी काम आता है। आप इसके बीजों को फेस पैक में डाल कर यूज़ कर सकती हैं, इससे चेहरा ग्लो करने लगता है।

अनार का बीज
अनार में बहुत सारे और लंबे बीज होते हैं। कई लोगों को बीज खाना बहुत पसंद होता है। पर कई लोग जुगल बीज निगलने की बजाय, उसे बाहर फेंक देते हैं। अनार के बीज में फाइबर पाया जाता है जो कि वजन घटाने मे काफी फायदेमंद होते हैं। शरीर में वसा को जलाने के लिए, आप इसे खा सकते हैं। अनार के बीज में कैंसर और ट्यूमर से लड़ने की शक्ति होती है।

Click it and Unblock the Notifications