Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
हम भारतीयों को पसंद हैं ये स्वास्थ्य वर्धक सब्जियां
भारतीय कुज़ीन बडा़ ही विशिष्ट है, जहां पर कुछ सब्जियों को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया जाता है। यहां पर ऐसी सब्जियां खाई जाती हैं जो पूरे विश्व में कहीं नहीं खाई जाती होगी। हमारे भारतवासी कुछ सब्जियों का सेवन बडे़ ही प्यार से और रेगुलर बेसिस पर करते हैं। यह सब्जियां ना केवल भारत में ना केवल उगाई ही जाती हैं बल्कि यह स्वास्थ्य वर्धक भी होती हैं।
दुनिया के कई बडे़-बडे़ शोधकर्ताओ ने कहा है कि भारतीय आहार में कई गुना स्वास्थ्य लाभ छुपे हुए होते हैं। इसको अगर सही से अनुकूलित किया जाए तो यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। साथ ही हमारी भारत की आधी जनता शाकाहारी है तो ऐसे में तो सब्जियां खाना बनता ही है। यहां पर कई ऐसी सब्जियां खाई जाती हैं जो मनुष्य के अदंर का सारा रोग दूर कर दे।
आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही सब्जियां जो स्वास्थ्य वर्धक होने के साथ-साथ यहां पर हर किसी के जीवन का हिस्सा तक बन चुकी हैं।

परवल
इस सब्जी की खेती शायद ही कभी भारत के बाहर की जाती होगी इसलिये तो इसका कोई ढंग का अंग्रेजी नाम भी नहीं है।
इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और यह कोलेस्ट्रॉल को लो करने के काम आता है।

सहिजन
यह सब्जी प्रेगनेंट वूमेन और बच्चों के लिये अच्छी मानी जाती हैं क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत करती हैं। यह सीने की जकडन को तथा अन्य सांस की बीमारियों को ठीक करता है।

मेथी साग
यह साग किडनी को साफ करता है और मधुमेह रोगियों के लिये तो यह रामबाण है जिसे खा कर उनका इंसुलिन लेवल कंट्रोल में आ जाता है।

करेला
इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर की गंदगी को साफ करता है। इसमें मौजूद कड़वा स्वाद मधुमेह रोगियों के लिये अच्छा माना जाता है।

सरसो का साग
अन्य हरी सब्जियों के मुकाबले इसमें विटामिन के अधिक पाया जाता है यहां तक की पालक में भी इतना विटामिन के नहीं होता है।

कटहल
इसमे पोटैशियम पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को लो करता है। साथ ही यह शरीर के थॉयराइड हार्मोन के लेवल को नियमित करता है।

लौकी
रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
