Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
दीवाली में कैसे बचें ओवर ईटिंग से
दीवाली मतलब खूब सारा खाना-पीना और मौज मस्ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग इस त्योहार के वक्त करीब 20 प्रतिशत वजन बढ़ा लेते हैं। हमें पता है कि यह इस साल का सबसे बडा़ त्योहार है तो ऐसे में खूब सारी मिठाइयां खाना बनता है। पर ज़रा इस बात पर भी तो ध्यान दीजिये कि बाजारों में कितने दिन पहले से मिठाइयां बननी शुरु हो जाती हैं इसलिये वे सब जल्द खराब और बासी हो जाती हैं। त्योहार के चक्कर में आप अपनी सेहत को मत खोइये वरना बहुत पछताना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीके बताएंगे जिनसे आप दिवाली पर ओवर ईटिंग करने से बच जाएंगे।

इस तरह बचें ओवर ईटिंग से-
ज्यादा ना खाएं: दिवाली और उसके दूसरे दिन तक लोग जम कर खाते हैं जिससे उनका वजन तुरंत ही बढ जाता है। हमेशा होश में रहें और इस बात पर ध्यान रखें कि आप कौन सी मिठाई तथा पकवान बार-बार खाए जा रहे हैं।
चॉकलेट से दूरी बनाएं: इस दिन ढेर सारे चॉकलेट के डिब्बे मिलते हैं जो कि हमारे हाथों से छूटते ही नहीं। चॉकलेट से बचने का अच्छा तरीका है कि उसे किसी जगह पर छुपा दिया जाए जैसे, ड्राअर या कबर्ड के अंदर। ऐसे में आप ज्यादा चॉकालेट नहीं खा पाएंगे।
छोटी प्लेट में खाएं: यदि खाना बडी़ प्लेट में सर्व किया जाएगा तो उसमें 150 कैलोरीज एक्सट्रा ऐड हो जाएंगी। साथ ही आपकी प्लेट में जितना ज़्यादा खाना होगा आप उतना ही ज़्यादा खाएगें। इसलिए छोटी प्लेट, कटोरी और गिलास का इस्तेमाल करें।
घर की मिठाई खाएं: इस दौरान बजारों में कई दिनों पहले ही दीवाली की मीठाइयां बनना शुरू हो जाती हैं इसलिए कोशिश करें की बाजार की बासी मिठाई ना खा कर घर पर ही बनी मिठाइयों का सेवन करें पर वो भी सीमित मात्रा में।
खाना वक्त पर खाएं: अगर आप ने दोस्तों के साथ रात भर जागने का प्लान बना रखा है, तो कोशिश करें की भोजन जल्दी कर लें। अक्सर देखा जाता है की लोग रात भर स्नैक्स इत्यादि खाते रहते हैं और तुरंत ही खाना खा कर सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि खाने को पचने में काफी समय लगता है इसलिए सोने से दो घंटे पूर्व डिनर कर लेना ठीक रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
