Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बिना वजन बढाए कैसे लें शराब का लुफ्त?
अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं, तो यहां पर एक जानकारी दी जा रही है जिसको अपना कर आप एक या दो ड्रिंक का आनंद बिना वजन बढाए बडे़ ही मजे से ले सकते हैं। कई शराबों में अतिरिक्त चीनी और ढेर सारी कैलोरीज़ मिली होती हैं, जो हमारे शरीर के लिये बहुत भारी पड़ सकती हैं। लेकिन अगर आप नीचे दिये गए टिप्स को अपना कर शराब पिएंगे तो आपका वजन हमेशा नियंत्रण में रहेगा।

1. चालाकी से चुने अपना ड्रिंक
ऐसी कुछ शराब होती हैं जिसमें अन्य ड्रिंक्स के मुकाबले कम कैलोरी होती है। अगर आपको अपनी ड्रिंक में कुछ भी नहीं मिलाना है तो वाइन, शैम्पेन या लाइट बीयर का ऑपशन आपके लिये बहुत अच्छा रहेगा। इन शराबों में कम कैलोरीज़ होती हैं, जिसको पीने से आपका शराब पीने का ख्वाब पूरा हो जाएगा। लाइट बीयर में 60 कैलोरीज पर बॉटल होती है। ड्रिंक्स जैसे, क्रीम लिक्वर या संग्रियास आदि से दूर रहना चाहिये क्योंकि इनमें अधिक कैलोरी होती है।
2. पानी और सोडा मिलाएं
अगर आपकी ड्रिंक में ज्यादा कैलोरी है तो उसे किसी ऐसी चीज के साथ मिला कर पिएं जिसमें बिल्कुल भी कैलोरी ना हो। उदाहरण के तौर पर पानी या फिर सोडा मिला कर शराब पिएं। अगर आप एक शॉट वाइट रम को सोडा, छोटा ग्लास वाइन और शैम्पेन या फिर सिंगल मेजर ग्लास विस्की या ब्रैन्डी को एक साथ मिला कर पिएंगे तो यह एक स्मार्ट च्वाइस होगी।
3. क्या ना खाएं
मुठ्ठी भर मूंगफली में तकरीबन 150 कैलोरीज़ होती हैं और चिप्स के पैकेट में 183 कैलोरीज़। अगर आप ड्रिंक करते वक्त अंडे की भुर्जी, पोहा, वीट ब्रेड आदि से बना नाश्ता करेंगे तो यह शराब के असर को कम करने में सहायक होंगे। अगर आप लंच के पहले यह डिनर के पहले ड्रिंक करने वाले हैं तो अच्छा होगा कि जब आपका भोजन तैयार हो कर टेबल पर सामने आ जाए तब उसके साथ ड्रिंक शुरु करें।
4. एक समय में एक बार
कोशिश करें कि दिन में केवल दो ड्रिंक ही पिएं। साथ ही जब एक ग्लास ड्रिंक खतम हो जाए तभी दूसरी ड्रिंक की शुरुआत करें। इससे आपको इस बात का अंदाजा रहेगा कि आपने अभी तक कितनी ड्रिंक्स पी ली हैं।
5. कम ड्रिंक और ज्यादा आइस
कोशिश करें कि ग्लास में कम ड्रिंक हो और ज्यादा से ज्यादा बरफ हो। जैसे-जैसे आप पीते रहेंगे वैसे-वैसे बरफ आपकी ड्रिंक में घुलती चली जाएगी और आपकी ड्रिंक प्राकृतिक रूप से कम प्रभावी होती जाएगी। इस तरह से आपके मन में यह रहेगा कि आपने एक ग्लास शराब पी ली है, लेकिन अच्छी बात यह होगी कि आपने उतनी शराब नहीं पी होगी जितनी आपको लगती होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
