Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
सुबह का ब्रेकफास्ट होना चाहिये ऐसा...
हम सब जानते हैं कि ब्रेकफास्ट करना कितना जरूरी होता है और इसे हमें कभी भी नहीं छोड़ना चाहिये। पर ब्रेकफास्ट में ऐसे तैसे कुछ भी खा लेना सही नहीं होता। मान लीजिये कि यदि आपके पास कल रात का बचा पिज्जा रखा है तो आप उसे ब्रेकफास्ट के तौर पर नहीं खा सकते। ब्रेकफास्ट के लिये कुछ तरह के आहार होते हैं जो कि आपको खाने चाहिये जैसे अंडा और फल आदि।
नाश्ते के कुछ नियम हैं जिसे आपको फॉलो करने ही चाहिये-
1. पानी से करें शुरुआत- सुबह उठते ही आपको एक गिलास पानी पीना चाहिये जिससे रातभर में जो एसिड पेट में बना होगा वह खतम हो जाए।

2. तेल से रहें दूर- यहां पर ऑयली फूड और फ्राइड फूड में अंतर है। आप सुबह पूडी़ तो खा सकते हैं लेकिन नूडल्स आदि नहीं खा सकते हैं। ऐसी चीज जिसमें तेल भरा पडा़ हो, वह चीज आपको नहीं खानी चाहिये।
3. फल खाइये- मौसमी फल बहुत अच्छे माने जाते हैं। केला खाना एक अच्छा ऑपशन रहेगा क्योंकि इसमें रेशा, कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा होती है। इसमें अलावा सिट्रस फ्रूट जैसे, सतंरा, मुसम्मी आदि में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि पेट को साफ करता है। इसे खाने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
5. पेट भरने वाला आहार खाइये- ब्रेकफास्ट का अहम मकसद होता है अच्छी तरह से पेट भरना। जो डाइट आप ब्रेकफास्ट में खाते हैं उससे आपका पेट लगभग 3 से 4 घंटे तक पेट भरा रहना चाहिये। भारी आहार जैसे, ओट, केला, दलिया, उपमा, पैन केक आदि खाइये।
6. अंडा- यह पौष्टिक होता है, इसमें प्रोटीन, वसा और पोषण मिले हुए होते हैं जो कि ब्रेकफास्ट के रूप में सबसे उपयुक्त माना जाता है।
7. दूध और दूध उत्पाद- यदि आपको सुबह-सुबह दूध पीना पसंद नहीं है तो आप दूध से बने हुए उत्पाद खा सकते हैं। इसमें ढेर सारा कैल्शियम होता है जिसको खाने से आप सारा दिन एनर्जी से भरे रहेगे।
8. हेल्दी पेय- सुबह के समय फल का रस पीना बिल्कुल भी ना भूले, पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसके चक्कर में अपना ब्रेकफास्ट करना भूल जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
