Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फलों को ताज़ा रखने के आसान टिप्स

फलों को ताज़ा रखने के टिप्स-
1. कुछ फलों पर टेम्परेचर का बहुत असर पड़ता है इसलिए उन्हें ताजा रखने के लिए फ्रिज का प्रयोग किया जाता है। पर अगर आपकी फ्रिज भरी हुई है और उसमें जगह नहीं है तो उन फलों को घर की ऐसी जगहं पर रखें जहां का वातावरण ठंडा हो।
2. सेब, नाश्पाती, स्ट्राबेरी, बेर आदि फलों को फ्रिज की अल्मारियों में एक छेद रहित वाली पन्नी में रखना चाहिए जिससे जमा हुआ पानी बाहर निकल सके।
3. स्ट्रिस वाले फल जैसे नींबू, संतरा या मुसम्मी आदि फ्रिज में रखने पर आसानी से अपना पानी छोड देते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उन्हें कस के पन्नी में लपेट कर रखें।
4. कुछ फल जैसे केला या अनन्नास पर ठंड का बहुत असर पड़ता है इसलिए उन्हें फ्रिज के चिल्ड टम्परेचर में न रखते हुए बाहर ही रखें।
5. इसी तरह स्ट्राबेरी को अगर फ्रिज में रखना हो तो उसे बिना धोए और बिना काटे ही रखें। वरना यह बहुत ही जल्दी पानी सोखने लगता है और सड़ जाता है। साथ ही इसका स्वाद बिल्कुल पानी जैसा लगता है।
6. ऐसे फल जो आप पकने से पहले ही खरीद लाएं हों उन फलों को पकने के लिए फ्रिज से बाहर ही रखें। ऐसे फलों में अनन्नास, केला, आम और नाश्पाती शामिल हैं।
7. जब आपको फ्रिज में काफी मात्रा में फल रखने हों तो सबसे पहले उन्हें अच्छे से जांच लें कि उनमें से कोई फल खराब या फिर चोट लगा हुआ ता नहीं है। सड़े हुए फल दूसरे अच्छे फलों को तुरंत खराब करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
