Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या है इतने हॉट फिगर का राज जानिये मलाइका से
बदनाम मुन्नी यानी दबंग फेम मलाइका अरोड़ा खान को देखकर यह बिल्कुल नहीं लगता कि यह दो बच्चों की मां हैं। इनका हॉट फिगर ऐसा है कि आज कल की हिरोइनें भी इनके सामने पानी भरते हुए नजर आती हैं। मलाइका को देख कर हर मां यही सोचती होगी कि प्रेगनेंसी के बाद भी मालाइका ने इतना अच्छा फिगर कैसे मेंटेन किया होगा। तो सोंचना क्या, चलिये हम ही आपको बता देते हैं मलाइका अरोड़ा के डाइट सीक्रट के बारे में-

मलाइका अरोड़ा का डाइट सीक्रेट-
1. मलाइके के हिसाब से ब्रेकफास्ट, राजा की तरह, लंच राजकुमार और डिनर एक गरीब इंसान की तरह करना चाहिये। ये किसी तरह की कोई स्पेशल डाइट नहीं फॉलो करतीं लेकिन मानती हैं कि खाना हमेशा पौष्टिक और अच्छा होना चाहिये।
2. अच्छा फिगर पाने के लिये मलाइका हमेशा खाती रहती हैं, लेकिन थोड़े-थोड़े अंतराल पर।
3. इनकी डाइट में बहुत सारा पानी शामिल है। रोज सुबह उठते ही यह एक गरम ग्लास पानी में शहद और नींबू डाल कर पीती हैं। इसके कुछ समय बाद यह 1 लीटर पानी और पीती हैं।
4. ब्रेकफास्ट में ये पौष्टिक और पेट भरने वाला आहार यानी की अंडा, मल्टी ग्रेन टोस्ट या इडली, पोहा और या फिर एक कटोरा फल लेती हैं।
5. वर्कआउट के बाद मलाइका पूरे दिन एक्टिव और फिट फील करने के लिये, अंडे का सफेद भाग, केला और प्रोटीन शेक पीती हैं
6. मलाइका अपने दुपहर के भोजन में ब्राउन राइस, चिकन, मछली, ग्रीन वेजिटेबल, दाल, सलाद और जोवार या बाजरे की रोटी लेना पसंद करती हैं।
7. इनका कहना है कि अगर इनकी दाल या सब्जी में नमक या तेल कम हो गया हो, तो यह ऊपर से नहीं डालती क्योंकि एक्स्ट्रा नमक और तेल सेहत के लिये बहुत हानिकारक होता है।
8. सलाह दी जाती है कि हमें रात का डिनर सोने से 3-4 घंटे पहले ही कर लेना चाहिये, इसलिये मालाइका का डिनर करीब 7 या 7:30 बजे तक हो जाता है।
9. मलाइका अपने डिनर में हल्का और पौष्टिक आहार लेना पसंद करती हैं। इनके भोजन में ग्रिल्ड साल्मन, सूप, उबली सब्जियां या सलाद शामिल होते हैं।
10. जैसा की गर्मी बहुत तेजी से पड़ रही है इसलिये मलाइका अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिये, नारियल पानी, ग्रीन टी और वेजिटेबल जूस पीती रहती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications