वेजिटेबल जूस: स्‍वास्‍थ्‍य का भंडार

आजकल लोगो के बीच में वेजिटेबल जूस पीने का चलन काफी बढ गया है। एक ग्‍लास वेजिटेबल जूस में भारी मात्रा में प्रोटीन और एनर्जी पाया जाता, जिससे हमारे शरीर को हर तरह का पोषण मिल जाता है। अगर आपको स्‍वस्‍थ्‍य रहना है, तो हफ्ते में तीन बार वेजिटेबल जूस पिएं। हर सब्‍जी का अपना अलग ही स्‍वाद होता है, लेकिन कुछ सब्‍जियां स्‍वाद में बहुत ही तीखी होती हैं। इसलिये चलिये जानते हैं कि उन्‍हें स्‍वाद में किस तरह से स्‍वादिष्‍ट बनाया जाए।

Vegetable Juices

जूस का टेस्‍ट बढाने के लिये आप कई सारी चीजों का प्रयोग कर सकते हैं, जैसे नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर या फिर सेंधा नमक आदि। वेजिटेबल जूस बनाने के लिये कभी भी सब्‍जियों को उबालना नहीं चाहिये, इससे स्‍वाद और भी ज्‍यादा खराब हो जाता है तथा उसका पोषण कम हो जाता है।

इसके अलावा आप किसी भी भोजन को किस प्रकार सर्व करते हैं, वह भी बहुत मायने रखता है। अगर आप जूस पर कोई टॉपिंग लगा देंगे, जैसे लेमन स्‍लाइस, एक स्‍कूप आइसक्रीम, चैरी आदि तो इसका स्‍वाद और बढ जाएगा।

एक कुक होने के तौर पर आपको सब्‍जियों को पकाने के कई तरीके आने चाहिये। आप जूस को चाहें तो उबाल कर निकाल सकते हैं या फिर रोस्‍ट कर के। हर तरीके से निकाला गया जूस अपनी ही तरह से स्‍वाद में लाजवाब होगा। साथ ही अगर आपको इसे और भी ज्‍यादा टेस्‍टी बनाना है, तो उसमें फ्रूट्स का प्रयोग करें। जैसे, सेब, केला या फिर आम वगैरह।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion