Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्मी में भूल कर भी न खाएं इन्हें...
मई आ चुकी है और इसी के साथ गर्मी भी भयानक हो चुकी है। गर्मी में अक्सर कुछ लोगों को पेट की समस्या हो जाती है। वे लोग शायद इससे वाकिफ नहीं होगे कि उन्हें गर्मियों के दिनों में क्या खाना चाहिये और क्या नहीं। जी हां, इस बात को आप माने या नहीं लेकिन गर्मी के दिनों में हमें बहुत देखभाल कर के खाना चाहिये। गर्मियों में अच्छा होगा कि आप तली भुनी चीजों से दूर रहें नहीं तो इससे कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द और नींद खराबी हो सकती है।
बरसात आने तक आपको भली प्रकार से देख सम्भल कर खाना और पीना चाहिये । गर्मियों में जितना हो सके खाना कम और पीना ज्यादा चाहिये। पानी खूब पियें और वही फल खाएं जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो। आइये जानते हैं कि हमे गर्मी में कौन से खाघ पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिये।

मसाले
वैसे तो मसालेदार भोजन से हम ज्यादा दिनों तक दूर नहीं रह सकते लेकिन कुछ महीनों के लिये इससे दूरी बनाएं रखें। मसाले जैसे, मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी आदि शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं।

नॉन वेज
रेड मीट, अंडा, प्रॉन और झींगा आदि बहुत गर्मी पैदा करते हैं। इसे खाने से पेट भी खराब हो सकता है और डायरिया भी हो सकता है।

रोटी
रोटी गेहूं के आटे की बनाई जाती है, जो कि जल्दी हजम नहीं होती तथा शरीर में गर्मी पैदा करती है। रोटी को रात के समय खाना ज्यादा बेहतर होता है। दिन में केवल चावल ही खाएं।

रोस्ट किया हुआ
रोस्टेड फूड या तंदूरी आइटम खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और पेट में गैस पैदा कर सकती है।

आम
गर्मी के समय 1 या 2 आम खाने से कुछ नहीं होता मगर इससे ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिससे पिंपल्स हो जाते हैं, खासकर बच्चों और टीनेजर्स को।

डेयरी प्रोडक्ट
रोज दूध पीना, चीज और दही आदि खाना बंद कर दें। इन पदार्थों को खाने से गर्मी पैदा होती है।

ऑयली और जंक फूड
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइस और ऐसे ही न जाने कितने ही जंग फूड खाते रहने से पेट खराब हो जाता है और फूड पॉवइजिनिंग होने की संभावना पैदा हो जाती है।

आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक
ये दोनों ही चीजे़ शरीर को कर्म करती हैं। इन्हें खाने से पेट में गर्मी पैदा होती है लेकिन आपको पता नहीं चलता।

चाय और कॉफी
दोनों ही चाय और कॉफी शरीर में गर्मी पैदा करती है। तो अगर गर्मी में हेल्दी रहना है तो इनसे दूर रहें।

ड्राई फ्रूट
हांलाकि ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिये अच्छे होते हैं लेकिन गर्मी में इनका सेवन नहीं करना चाहिये क्योंकि इनमें बहुत गर्मी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
