Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
शीशे जैसे दांत पाएं ऐसे...
चहरे पर स्माइल तब ही अच्छी लगती है जब आपके दांत बिल्कुल शीशे जैसे चमके। पीले, गंदे और कमजोर दांत किसी को नहीं अच्छे लगते। एक अच्छी लाइफस्टाइल, सही पाचन , मौखिक स्वास्थ्य और हां, एक अच्छी स्माइल के लिये आपको अपने दांतों की अच्छी तरह से देखभाल करने की जरुरत होगी। फ्लौसिंग, दांतो को ब्रश, डेन्टिस्ट के पास समय समय पर जाने से आप अपने दांतों की सुरक्षा कर सकते हैं। आजकल तो बच्चों के भी दांत उतने सफेद नहीं होते जितने पहले हमारे कभी हुआ करते थे। इसका कारण टूथपेस्ट में डले हुए फ्लोराईड की वजह है।
हमें पेस्ट के स्थान पर किसी आयुर्वेदिक या प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से बने हुए मन्जन का प्रयोग करना चाहिये। दांतों का कमजोर और पीले होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आप इन 10 चीजों को नियमित खाएंगे और कुछ सावधानियां बरतेगें तो आपके दांत चट्टान से भी मजबूत हो जाएंगे।

आर्टिफीशियल शुगर का प्रयोग
जितना हो सके वहीं खाएं जिसमें चीनी न मिली हो। चीनी की जगह पर अगर कृत्रिम मिठास का प्रयोक करेगें तो अच्छा होगा।

दाल
इसमें हाई प्रोटीन होता है, जिसको खाने से दांत मजबूत बनते हैं। बींस खाने की सलाह दी जाती है।

सब्जियां
सब्जियों में बहुत सारा फाइबर होता है जो कि मुंह में एसिडिक लेवल को कम कर देता है। जब कम एसिड बनेगा तो दांतों को भी कम नुकसान होगा। ब्रोक्ली आअैर मशरूम खाइये।

फल
अगर फल को नियमित रूप से खाया जाए तो दांत मजबूत बनते हैं। इन्हें कच्चा ही खाएं न कि इनका जूस पियें।

पानी
यह दांत में pH लेवल को मेंटेन करता है। दांत में कैविटी न बने इसके लिये दिन में 4-5 गिलास पानी जरुर पियें।

डेयरी प्रोडक्ट
कैल्शियम और फॉस्फोरस दांतों को मजबूत बनाते हैं।

चाय
ग्रीन और ब्लैक टी पीने से दांत मजबूत बनते हैं क्योंकि इसमें पॉलीफिनॉल पाया जाता है, जो दांतों में बैक्टीरिया से लड़ता है।

च्विंगम
बिना चीनी वाली च्विंगम दांतों के लिये अच्छी होती है। इसे चबाने से दांतों में लगा जितना भी खाने का टुकड़ा है, वो सब साफ हो जाता है।

चॉकलेट
डार्क चॉकलेट खाने से दांतों में मजबूती आती है। इस बात का ध्यान रखें कि चॉकलेट में ज्यादा चीनी ना हो और ना ही कोई डेयरी प्रोडक्ट मिला हो, चॉकलेट केवल कोको से ही बनी होनी चाहिये।

मसाले
लौंग, दालचीनी, जीरा, धनिया और इलायची न केवल खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि मौखिक स्वास्थ्य भी बनाए रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications