Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
इन तरीकों से जल्दी बढ़ाएं वजन
अकसर लोग यह गलत धारणा बना लेते हैं कि स्लिम होने का मतलब स्वस्थ होना है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपके स्वस्थ होने के साथ—साथ आपका वजन भी संतुलित होना बेहद जरूरी है। सही खाना और सही मात्रा में खाकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका वजन सामान्य से कम है। हो सकता है वह अपनी पसंद से ऐसा हों, या फिर गलत जीवनशैली या दूसरे कारणों से ऐसा हो गया हो। अगर आपका वजन कम है तो आप में स्वास्थ से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
प्राकृतिक रूप से तेजी से वजन बढ़ाने के कई तरीके हैं। पर अगर आप वजन बढ़ाने के लिए अस्वस्थ तरीका अपनाते हैं तो आपको स्वास्थ से जुड़ी कई गंभीर समस्या हो सकती है। कुछ लोग तेजी से वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आयली फूड, बटर और दूसरी फैटी चीजें खाते हैं। यह एक बहुत ही गलत धारण है। और तो और इससे शरीर में खराब कोलेस्टेरोल भी ज्यादा जमा हो जाता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है।
बेहतर होगा कि आप वजन बढ़ाने के लिए दूध, अंडा, एवाकाडो, आलू, किडनी बीन, लाल मांस, पाल्ट्री और मछली खाएं। यह स्वस्थ तो होता ही है, साथ ही फैट और कोलेस्टेरोल के बजाए प्रोटीन से वजन बढ़ाता है। प्रोटीन से वजन बढ़ाने पर मसल्स को भी लाभ पहुंचता है। इससे वजन बढ़ने के साथ—साथ शरीर भी मजबूत बनता है। अगर आप स्वस्थ तरीके से जल्दी वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें, दिन में 5—6 बार भोजन लें और आहार में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं।

1. ज्यादा कैलोरी वाला पौष्टिक आहार लें
वजन बढ़ाने का यह पहला कदम है। अपने आहार में ज्यादा कैलोरी वाले पौष्टिक भोजन जैसे एवाकाडो, रोटी, आलू, पाल्ट्री और मछली को शामिल करें। इससे मसल्स का ग्रोथ ज्यादा होगा और हड्डियां भी मजबूत होंगी।

2. खाने की मात्रा बढ़ाएं
ज्यादा प्रोटीन और कैलोरी वाले भोजन की मात्रा को बढ़ाएं। चाहें तो आप दिन में 3-4 बार से 5-6 बार भोजन कर सकते हैं। ज्यादा मात्रा में खाएं और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन लेने की कोशिश करें।

3. हेल्थी स्नैक्स खाएं
अगर दिन में एक से ज्यादा बार भोजन करना मुश्किल लगे तो बिस्कुट, ब्रेड, फल, मिल्क टी आदि हेल्थी स्नैक्स ले सकते हैं। ब्रेक के दौरान या खाली समय में आप चाहें तो इसे खा सकते हैं।

4. डेयरी
दूध और दही जैसे डेयरी उत्पाद का सेवन बढ़ाएं। दूध प्रोटीन और कैल्सियम से भरा होता है और काफी हेल्थी भी होता है। यह मसल्स और हड्डी को मजबूत बनाकर वजन बढ़ाता है। अगर सादा दूध पीने से आप बोर हो जाएं तो मिल्क शेक का भी सहारा ले सकते हैं।

5. वेट्स
मसल्स को बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए आप प्रतिदिन के एक्सरसाइज में वेट्स का सहारा लें। ज्यादा मसल्स बना कर आप वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को भी मजबूत बना सकते हैं। साथ ही इससे भूख की इच्छा भी बढ़ेगी।

6. एनर्जी शेक लें
रोज के एक्सरसाइज के बाद एनर्जी शेक लें। यह एक्सरसाइज के दौरान आपकी सहनशक्ति को भी बढ़ाएगा। कार्बोहाइड्रेट शरीर में इंसुलीन की मात्रा को बढ़ाने के साथ-साथ प्रोटीन व कैलोरी को भी बढ़ाता है।

7. फल और सब्जियां
ऐसे कई फल और सब्जियां हैं जो पौष्टिक होने के साथ-साथ वजन को भी बढ़ाते हैं। मकई, गाजर, आलू, केला आदि ऐसे ही फल हैं। ये सभी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

8. आराम
पर्याप्ता मात्रा में आराम करें और सोएं। हर दिन 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें। इससे मसल्स जल्दी बनेंगे और शरीर का वजन बढ़ेगा।

9. सप्लीमेंट्स
मसल्स और वजन जल्दी बढ़ाने के लिए हर्बल और दूसरे हेल्थी सप्लीमेंट्स को चुनें। जहां तक हो सके हर्बल सप्लीमेंट्स पर ही ज्यादा ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications











