Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पुरुषों में मेल हार्मोन बढाए ये जिंक फूड
जिंक एक ऐसा खनिज पदार्थ है जो केवल कुछ ही आहारों में मिलता है और वो भी कुछ मात्रा में। जिंक शरीर के कार्य के लिये बहुत ही आवश्यकत खनिज है। तो ऐसे में हेल्दी लाइफस्टाइल बनाने के लिये आपको थोड़ा-थोड़ा जिंक अपने शरीर में डालना होगा।
जिंक में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मेडिकल एक्सपर्ट की माने तो जिंक से मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी सही हो सकती है। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि जिंक की एक सीमित मात्रा आहार दृारा सेवन की जाए। जिंक हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है। यह रूसी की समस्या से भी निजात दिलाता है और स्किन की बीमारी में भी राहत प्रदान करता है।
यही नहीं यह पुरुषों के लिये इस मायने में अच्छा होता है क्योंकि यह मेल हार्मोन यानी की टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढाता है। तो यदि आपको भी मेल हार्मोन बढाना हो तो अभी से ही उन चीजो को खाना शुरु कर दीजिये जिसमें जिंक की मात्रा पाई जाती है। आइये जानते हैं कौन से है वे आहार-

अंडे का पीला भाग
पहले डॉक्टर अंडे का पीला भाग खाने को मना करते हैं क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल होता था। लेकिन अगर आपको जिंक चाहिये तो इसे जरुर खाइये।

तिल
तिल में बहुत सारा जिंक और कैल्शियम पाया जाता है।

ओइस्टर
यह बहुत ही हेल्दी सी फूड है क्योंकि इसमें समुंद्र से पाये जाने वाले कई तरह के खनिज पदार्थ उपलब्ध होते हैं, जिसमें से जिंक आम है।

मूंगफली
यदि आपको मूंगफली से एलर्जी ना हो तो आप चाहे जितनी मूंगफलियां खा सकते हैं। इसमें अच्छा कोलेस्ट्रॉल और जिंक पाया जाता है।

लहसुन
लहसुन में भी बहुत जिंक पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी फंगल गुण भी होता है।

लाल मीट
मीट चाहे वह गाय का हो या फिर बकरे का, आपको इसकी पर यूनिट में जिंक का हाई अमाउंट मिलेगा। पुरुषों को बकरे के मीट से प्रोटीन भी प्राप्त हो सकता है।

मशरुम
यह सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें बहुत सारा खनिज जिसमें से जिंक भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

सन बीज
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा जिंक भी होता है।

राजमा
इसमें प्रोटीन और जिंक होता है। इसकी एक सीमित मात्रा में ही खाइये क्योंकि इसमें मोटापा बढाने वाले तत्व भी होते हैं।

ब्राउन राइस
साबुत अनाज में वैसे तो जिंक बहुत होता है। लेकिन ब्राउन राइस में अधिक जिंक पाया जाता है।

पालक
इसमें विटामिन के, कैल्शियम और आइरन होता है। साथ ही जिंक की मात्रा में भी अधिक होता है।

डार्क चॉकलेट
चॉकलेट में से उच्च मात्रा का जिंक केवल बिना मीठे कोकोआ में ही पाया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications