Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
अल्जाइमर से बचने के लिए खाएं ये 12 हेल्दी फूड
स्वस्थ्य भोजन करने से मधुमेह, हाइपरटेंशन, हृदय रोग और अल्जाइमर रोगों का खतरा काफी कम हो जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने अपने शोध में पाया है कि भोजन, आहार और लाइफस्टाइल से आप अल्जाइमर रोगों को रोक सकते हैं।
अल्जाइमर का डर हर किसी में होता है। इससे ग्रस्त होने पर इंसान अपना मानसिक संतुलन खो देता है। ये बीमारी व्यस्क बच्चों में भी सामान्य है। वैसे तो अल्जाइर का संबंध जीन से होता है, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि अन्य कारणों से भी व्यक्ति अल्जाइमर की चपेट में आ सकता है। अन्य कारणों में पोषण, शिक्षा, मधुमेह, मानसिक गतिविधि और शारीरिक शामिल हो सकती है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अल्जाइमर सहित अन्य बीमारियों को रोकने में नियमित व्यायाम भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अल्जाइमर रोगों से बचने के लिए हेल्दी फूड के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी करें। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे भोजन के बारे में जिससे आप मानसिक रोग और अल्जाइमर को रोक सकते हैं।

1. अनाज व बादाम आदि
अपने भोजन में गेंहूं का खासतौर पर समावेश करें। यह न सिर्फ कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके आलावा बादाम, काजू और अखरोट एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते है।

2. सीप
क्या आपको सीफूड पसंद है? अगर हां तो खाने में सीप लें। इसमें जिंक और आइरन पाया जाता है, जो दिमाग को तेज और एकाग्र बनाता है।

3. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। साथ ही यह फल शरीर की कोशिकाओं और उम्र के बीच संतुलन भी बनाता है।

4. चेरी
चेरी में दो ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। ये हैं एंडीऑक्सीडेंट और इंफ्लमेशन। ये फल हृदय रोग और मानसिक रोग के खतरे को कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

5. मछली
मछली प्रोटीन और कैल्सियम से भरपूर होती है, जिससे मस्तिष्क का विकास होता है। खासकर सैमन और ट्यूना मछली खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।

6. टमाटर
टमाटर लाइकोपेन से भरपूर होता है। ये न सिर्फ शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से बचाता है, बल्कि अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है।

7. अंडे
अंडे में विटामिन बी12 और कोलाइन प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे याददास्त बढ़ती है।

8. ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन के सहित ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की शक्ति बढ़ाने में मददगार होते हैं।

9. बीफ
बिना चर्बी वाला बीफ आइरन, विटामिन बी12 और जिंक का अच्छा स्रोत होता है। यह याददास्त बढ़ाने के साथ-साथ मस्तिष्क का भी विकास करता है।

10. दही
दही में पाए जाने वाला अमीनो एसिड तनाव कम करता है। वास्तव में तनाव से ही मस्तिष्क की कोशिकाओं की उम्र जल्दी ढल जाती है।

11. चॉकलेट
बहुत ज्यादा चॉकलेट खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि डार्क चॉकलेट मस्तिष्क के लिए काफी अच्छा रहता है। चॉकलेट में फ्लावोनोल्स पाया होता है जो मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ाता है।

12. कॉफी
कॉफी में कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाने के कारण ये अल्जाइमर के खतरे को कम कर देता है। हालांकि इसका अत्याधिक सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
