Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कम खाने के 13 नए तरीके
हम में से कई लोग खाने को इतना पसंद करने वालों में से हैं कि हम खाने के लिए ज़िंदा रहते हैं। स्वस्थ और सुखी जीने के तरीके को अपनाने के लिए संयम से खान बहुत ज़रूरी है। हम आपके लिए ऐसे 13 नवीन तरीके लाये हैं जिनकी मदद से आप अपने आप को कह पायेंगे, "ज़रा कम खाओ"। ज्यादा खाने से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं और साथ में मोटापा भी बढने लगता है। अगर आपने खाने पर कंट्रोल नहीं रखा तो आप तो परेशान होगें ही होगें लेकिन साथ में आपकी मां या कोई भी अन्य खाना बनाने वाली भी परेशान हो जाएगी। तो ऐसे में अच्छा होगा कि आप अपनी जुबान पे समय रहते ताला लगा लें।

1. गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की तलाश
अपने आप को अस्वस्थ या ज्यादा खाने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है अपने आप को यह याद दिलाना कि आप अभी तक अकेले हैं और आपको अपने लिए एक सुन्दर लड़की को प्रभावित करना है।

2. नीरस खाना
जब आपको बेवक्त और ज़्यादा भूख लगे तो दुनिया के सारे नीरस खाने के बारे में सोचें। संभवतः इसके बाद आपको खाने के अलावा दूसरी गतिविधि में मन लगने लगेगा।

3. रात को खाने की आदत छोड़ना
वह सब लोग जो देर रात तक जग कर फिल्में देखना पसंद करते हैं, उनमें असाधारण रूप से अल्पाहार लेने की आदत होती है। इस आदत को बदलकर अगर रात को आप अपनी गर्लफ्रेंड से बातें करते हैं तो आप कम खायेंगे।

4. विडियो देखना
कभी कभी विचित्र चीज़ों के बारे में सोचने से ही सब कुछ नहीं हो जाता, इसके लिए आपको उन्हें देखना पड़ता है। ऐसी विडियो देखें जिनमें लोग ऐसा खाना खा रहे हों जो आपको बिलकुल पसंद नहीं हैं जैसे, कॉकरोच, कीड़े। यह देखने के बाद थोड़ी देर तक आपका कुछ भी खाने का मन नहीं करेगा।

5. पहले सूप लें
दिन के मुख्य आहार से पहले अपनी पसंद का सूप या पानी पी सकते हैं ताकि मुख्य आहार लेने के समय आपके पेट में ज्यादा जगह न बचे। पेट में जा चुके तरल पदार्थ से आपका पेट भरा सा लगेगा।

6. माँ नाम का तुरुप का पत्ता
अपनी माँ को समझा दें कि अगर उनको अपने बेटे के लिए सुन्दर लड़की चाहिए तो उसे पूरे दिन में थोड़ा थोड़ा खाना दें जिसमें घी या बटर की मात्र काफी कम हो। अगर आपकी माँ ने निर्णय ले लिया तो आप संतुलन में खायेंगे।

7. च्युइंग गम चबाएं
जब आपके आस पास ऐसा खाना हो जिसको देख कर आप अपने आप को रोक नहीं पा रहे हों तो अपने पॉकेट से च्युइंग गम निकालें और थोड़ी देर तक उसे चबाएं। आपका ध्यान अपने आप दूसरी चीज़ों पर चला जाएगा।

8. सही व्यक्ति का चुनाव
वह व्यक्ति जिसके साथ आप ज्यादा समय गुज़ारते हैं, उसका असर आपकी रोज़मर्रा की आदतों, पसंद और नापसंद पर पड़ता है। जब आपको भूख लग रही हो तो अपने साथ किसी लड़की को ले जाएँ ताकि उसके प्लेट में कम खान देख कर आप भी कम खाने के बारे में सोचेंगे।

9. महंगे आहार विश्लेषक के पास जाएँ
रोज़ एक्सरसाइज करने के साथ साथ आहार विश्लेषक के पास भी जाएँ जो आपसे ज्यादा पैसे लेता हो। विश्लेषक को दी हुई रकम आपको याद दिलाएगी कि वह जो भी कह रहा है उसको माना है वरना आपके सारे पैसे पानी में चले जायेंगे।

10. चाक़ू छूरी/ हाथ में अदला बदली कर लें
कई शोधों से यह पता चला है कि अगर उन लोगों को जिन्हें हाथ से खाना अच्छा लगता है, फोर्क, नाइफ, चम्मच या चॉपस्टिक का इस्तमाल करने को कह दिया जाए तो उनको सुविधा नहीं होगी और वह सामान्य तौर पर जितना खाते हैं उससे कम खायेंगे। इसी प्रकार कटलरी का इस्तमाल कर खाने वाले से अगर हाथ का इस्तमाल करने को कहा जाए तो वह कम खायेगा।

11. गहरे प्लेट का इस्तमाल
रंग का प्रभाव और उसकी एनर्जी पर जाएँ, तो आपको काले या गहरे नीले प्लेट में खाना चाहिए। ऐसा मानते हैं कि ऐसा करने से आपको जल्दी पेट भर जाने का एहसास होता है।

12. प्रोटीन की मात्रा बढ़ायें
शोध बताते हैं कि प्रोटीन आपके खाए हुए खाने का पेट में संतुलन बनाने में और भूख लगने की प्रक्रिया में नियंत्रण लाता है। जो लोग ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं उनका वज़न ज्यादा नहीं बढ़ता। प्रोटीन लेने से आपका पेट भरा रहता है क्योंकि इसे पचने में ज्यादा समय लगता है। जब आप अपने खाने और स्नैक्स से प्रोटीन हटाते हैं तो पेट में भूख के कारण दर्द हो सकता है और तब आप और खाने पर मजबूर हो जाते हैं। इसलिए हर आहार और स्नैक के साथ प्रोटीन लेने की आदत डालें।

13. सुबह का नाश्ता करें
लोग कहते हैं सुबह का नाश्ता पूरे दिन का एक महत्वपूर्ण आहार होता है। शोध बताते हैं कि जो लोग सुबह का नाश्ता करते हैं उनका बीएमआई कम होता है। वह पूरे दिन में कम कैलोरीज का सेवन करते हैं बनिस्पत ऐसे लोगों की तुलना में जो सुबह का नाश्ता नहीं करते।



Click it and Unblock the Notifications
