Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
महिलाओं के लिए कैल्शियम युक्त 20 आहार

हमारे लिये यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें अपने आहार में कैल्शियम की एक निश्चित राशि मिले। कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ्य रखने में सहायक और रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिये आवश्यक है। क्या आपने देखा है कि आज कल कई लोगों को जोड के दर्द और कमजोर हड्डियों की शिकायत होने लग गई है। हो सकता है कि आपके घर में भी दादी या मम्मी इस चीज की शिकार होने लग गई हों। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि हम अपने आस-पास इतनी खाने की चीजे़ देखते हैं कि उनमें से कैल्शियम की चीज़ों को खाना ही भूल जाते हैं, या फिर जान बूझ कर इगनोर कर देते हैं।
लेकिन केवल कैल्शियम युक्त खाघ पदार्थ लेने से की काम नहीं चलता बल्कि हमारी बॉडी कैल्शियम को तभी ग्रहण करती है जब हमारे शरीर में विटामिन डी मौजूद हो। जब बात महिलाओं की आती है तब उन्हें कैल्शियम की दोगुनी मात्रा चाहिये होती है। महिलाओं में मासिक चक्र तथा प्रसव के दौरान बहुत सारे कैल्शियम की खपत हो जाती है।
ऐसे में महिलाओं को कैल्शियम की अधिक जरुरत होती है। हम सोचते हैं कि दूध और पनीर के अलावा कैल्शियम किसी और चीज़ में नहीं मिल पाता। पर ऐसा बिल्कुल भी सच नहीं है। आपकी इस गलत धारणा को सच्चाई में बदलने के लिये हम आज आपको बताएंगे ऐसे 20 तरह के खाघ पदार्थ जिनमें कैल्शियम भरा पड़ा होता है।

दूध
महिलओ को लगभग 1 गिलास दूध रोज पीना चाहिय साथ में उसके साथ प्रोटीन पाउडर भी मिलाना चाहिये, जिससे उन्हें शक्ति मिले और कैल्शियम की भी जरुरत पूरी हो जाए।

दही
कई लोगों को लैक्टोज़ से एलर्जी होती है तो ऐसे में दही खाना बिल्कु सही रहेगा। इसमें दूध के जितना ही कैल्शियम होता है बस चीनी ना मिलाएं।

सारडाइन मछली
यह बहुत ही पॉपुलर मछली होती है जिसमें 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। इसे हफ्ते में 1 बार जरुर खाएं।

चीज़
हर तरह की चीज़ चाहे वह मरमेसन हो या फिर, मॉजरिल्ला या शैड्डर, सभी कैल्शियम से भरपूर होती हैं।

अंजीर
इसमें कैल्शियम और आयरन बहुत पाया जाता है साथ ही फाइबर भी कुछ कम नहीं होता।

हरी पत्तेदार सब्जियां
हर तरह की पत्तेदार सब्जियां चाहे वह पालक हो या फिर ब्रॉक्ली, कैल्शियम भरपूर होता है।

ऑइस्टर
हर तरह के सी फूड में कैल्शियम ऑक्सलेट होता है, जिसकी अधिक मात्रा मर्दों के लिये खराब होती है लेकिन यही मात्रा महिलाओं के लिये अच्छी मानी जाती है।

बादाम
इसमें विटामिन ई तो होती ही है पर साथ में कैल्शियम की मात्रा 70-80 mg होती है।

प्रॉन्स
जब तक इन्हें ओवरकुक ना किया जाए तब तक इनमें कैल्शियम भरा रहता है नहीं तो ओवरकुक करने से कैल्शियम जल जाता है।

तिल
इसके 1 चम्मच में दूध के 1 गिलास जितना कैल्शियम होता है।

ब्राजील नट
इस मेवे में 45 ग्राम कैल्शियम होता है इसके अलावा इसमें प्रोटीन भी अच्छी खासी मात्रा में होता है।

हिलसा मछली
शरीर में कैल्शियम सोखने के लिये हिलसा मछली का सेवन करना जरुरी है। इसमें विटामिन डी भी होता है।

हर्ब
कई सूखे हर्ब जैसे, अजवाइन का फूल, सोआ और मेंहदी में बहुत सा कैल्शियम होता है। इन सभी को हम सूप और चाय आदि में मिला कर सेवन कर सकते हैं।

टोफू
टोफू सोयाबीन से बनाया जाता है, जिसमें बहुत सा कैल्शियम पाया जाता है।

संतरा
विटामिन सी होने के साथ ही इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है।

साल्मन मछली
यह समुंद्र में रहने वाली मछली है जो कि खारे पानी से पोषण प्राप्त करती है। इस मछली को इसकी हड्डियों के साथ ही खाने की कोशिष करें क्योंकि उसमें ज्यादा कैल्शियम होता है।

सोया मिल्क
इसमें दूध जितना तो कैल्शियम नहीं होता पर 300 एमजी कैल्शियम झट से मिल जाता है।

ओटमील
इसे खाने से फाइबर तथा कैल्शियम दोंनो ही मिलते हैं। तो महिलाओं को यह ब्रेकफास्ट के समय जरुर खाना चाहिये।

वाइट बींस
आधा कप वाइट बींस खाने से 100mg तक का कैल्शियम प्राप्त होता है।

अरगूला
यह एक स्पेशल तरह की सब्जी होती है जो कि सलाद में डाल कर खाई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications