Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हेल्दी रहने के लिये 7 कुकिंग टिप्स
आपने अक्सर यह बात सुनी होगी कि आप जो खाते हैं, वही होते हैं। तो एनर्जी भरी और लंबी जिन्दगी जीने के लिये आपको अपनी कुकिंग स्टाइल को थोड़ा बदलना होगा क्योंकि अंत में सेहत ही सब कुछ होता है। भातीय भोजन को पारंपरिक तरीके से बनाने की बजाय नई सोच से इस तरीके से बनाएं कि उसका टेस्ट तो बरकरार रहे, लेकिन तेल व घी का उपयोग कम ही हो। ग्रेवी तैयार करते समय भी प्याज या मूंगफली के दाने या फिर नारियल का उपयोग करने की बजाय भुने हुए बेसन का प्रयोग करें, क्योंकि नारियल वगैरह में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।
अगर सूखी सब्जी खानी हो, तो तडका देने के बाद सिर्फ आधा कप पानी डालकर सब्जी को कुकर में डालकर एक सीटी लगा लें। इसके अलावा एक और टिप भी हम आपको बताते हैं, वह यह कि सब्जियाँ ज्यादातर ग्रेवीवाली ही बनाएं, ताकि तेल कम इस्तेमाल हो और पोषक तत्व भी बने रहें।इसी तरह से बहुत सारे टिप्स हैं जिन्हें अपना कर आप हेल्दी तरीके से कुकिंग कर सकती हैं। आइये जानते हैं।

तेल की सही मात्रा
आप जितना भी तेल खाते हैं, वह सब आपके शरीर को लगता है। इसलिये यदि आप तेल की मात्रा को कम कर देगें तो आप अपने आप ही कम कैलोरी खाने लगेगें और आपको मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक, हार्ट अटैक और हाई बीपी की समस्या नहीं होगी।

ताजी सामग्रियां प्रयोग करें
हफ्तेभर पहले समान न ला कर जब कुकिंग करें, तभी बाजार से जा कर फल और सब्जियां खरीद कर लाएं। ताजी सब्जियों में ज्यादा पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं।

प्रेशर कुकर में ढंक कर बनाएं
आप भोजन को किस प्रकार से बनाते हैं वह भी पौष्टिक्ता को समाए रखने में मददगार होता है। अगर आप पैन या कुकर में खाना पकाती हैं तो ढक्कन लगा कर पकाएं जिससे आपको पौष्टिक आहार मिल सके।

बचा हुआ
सूप बनाते वक्त बची हुई सब्जियां, करी या स्टॉक को संभाल कर दुबारा प्रयोग करना एक कला होती है। ऐसा कर के आप न केवल खाने की बर्बादी को रोकती हैं बल्कि पोषक तत्वों का दुबारा से ग्रहण करती हैं।

भिगोया हुआ खाएं
दाल को बनाने से पहले उसे एक रात पानी में भिगो कर रखें, जिससे पकाते समय ज्यादा समय न लगे। इससे दालों का पोषक तत्व बेकार नहीं जाएगा।

छिलका भी खाएं
फल और सब्जियों को उसके छिलकों के साथ खाना पौष्टिकता से भरा होता है। छिलके में भारी मात्रा में पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं और फाइबर भी मिलता है।

फैट फ्री और पौष्टिक बनाएं
आप जो कुछ भी खाते हैं उससे आपकी सेहत बनती है इसलिये अपनी डाइट में फैट फ्री और पौष्टिक खाना जोडे़। वजन को मेंटेन करने के लिये आपको रोज हेल्दी मील लेनी चाहिये। आप जो कुछ भी पकाएं, उसमें रेशा, पोषण, विटामिन और मिनरल होने चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
