Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बॉडी में स्टेमिना बढ़ाने वाले 8 फूड

यदि आपका बच्चा रोज स्कूल से आ कर थक कर बिस्तर पर गिर जाता है तो यह सही बात नहीं है। क्या आपको नहीं लगता कि उसके अंदर को कोई कमी है या उसे ठीक तरह से पूरा पोषण नहीं मिल रहा है। भागती - दौड़ती जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरत होती है एनर्जी, पॉवर और स्टेमिना की। अगर आपके शरीर में स्टेमिना यानि ताकत की कमी है तो आप किसी भी काम को अच्छे से नहीं कर सकते। ऐसे कई फूड हैं जो पूरे दिन आपके शरीर में स्टेमिना को बनाएं रख सकते हैं।
बच्चा हो या वयस्क, ये फूड हर किसी के शरीर पर पॉजिटिव प्रभाव ड़ालते हैं और आपके हर दिन को उम्दा बना देते हैं। केवल दाल-चाव खाने भर से ही शरीर को एनर्जी नहीं प्राप्त होती। अगर आप किसी एथलीट को देखते होंगे तो क्या कभी यह नहीं सोचते कि इसमें आखिर इतनी एनर्जी आई कहां से जो यह इतना दौड़-भाग कर लेता है।
तो हम आपको बताते हैं कि यह एनर्जी उसे अच्छा और पौष्टिक आहार खाने से आती है। आज हम आपको बताएंगे कि आप बॉडी में स्टेमिना बढ़ाने के लिये ऐसे कौन-कौन से आहार खाएं। तो आइए जानते हैं ऐसे 8 खाद्य पदार्थो के बारे में -

ओट्स
ओट्स में भरपूर ऊर्जा होती है। अगर आप सुबह के नाश्ते में प्रतिदिन ओट्स को मिल्क के साथ खाएं तो आपके शरीर की क्षमता और ताकत में बढ़ोत्तरी होगी। ओट्स न होने पर आप घरेलू दलिया का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मोटा होता है लेकिन ताकत में मामले में ओट्स से कहीं बेहतर है।

स्प्राउट
स्प्राउट यानि अंकुरित दालों का सेवन भी शरीर को बेहतर बनाता है और ताकत देता है। स्प्राउट हर दाल और अनाज का अच्छा होता है लेकिन शरीर के लिए सबसे लाभकारी स्प्राउट, मूंग की दाल का होता है।

पिनट बटर
पिनट बटर में ऐसे - ऐसे गुण होते हैं जो आपके हार्ट को हेल्दी और दिमाग को तेज बनाते हैं। इसे खाने से आपकी ताकत भी बढ़ती है बशर्ते इसका सेवन ज्यादा न किया जाएं, वरना टमी फैट भी हो जाता है।

देशी घी
ताकत को बढ़ाने के लिए और शरीर को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध देशी घी का सेवन भी फायदेमंद होता है।

पालक का सूप
अगर आप वेजीटेरियन है और मोटापे का ख्याल रखते हुए हर चीज खाते हैं तो पालक का सूप आपके शरीर की हर जरूरत हो पूरा करेगा और ऊर्जा देगा। पालक में भरपूर कैल्शियम होता है तो बॉडी की स्टेमिना को बढ़ाता है।

कॉफी
कॉफी का सही मात्रा में सेवन, शरीर में ऊर्जा को बूस्ट - अप करता है और थकान से दूर भगाता है। ऐसे में शरीर में अंदरूनी ताकत का एहसास होता है।

केला
केला ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत है लेकिन क्या यह बॉडी की स्टेमिना को बढ़ाता है। हां जी जरूर, केला शरीर को ताकत देता है और उसे बलवान बनाता है। अगर एक केले को प्रतिदिन दूध के साथ शेक बनाकर पिएं तो आप महीने भर में बलिष्ट शरीर वाले हो जाएंगें।

ड्राई फ्रूटस
सूखी मेवा जैसे - गरी, छुआरा, मुनक्का, चिलगौंजा, बादाम आदि शरीर में अंदरूनी ताकत लाते हैं। इनके रोजाना सेवन करने से बॉडी में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है जिससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिल जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
